पिथौरा/कसडोल -CPS24 खबर का बड़ा असर- डिप्टी रेंजर पर गिरी गाज,,,,वन विकास निगम बारनवापारा में लगी थी भीषण आग,,,,करोड़ो के सागौन हुआ था जलकर खाक,,,,,डी एम सोनवाल ने किया डिप्टी रेंजर हेमंत कुमार परमार को निलंबित,,,,,
पिथौरा, वन विकास निगम बारनवापारा परिमंडल के कक्ष क्रमांक 144 में आग से करोड़ो की स्वर्णकाष्ठ सागौन जलने की खबर cps 24 में प्रकाशन के बाद हरकत में आये निगम के डी एम रमन सोनवाल ने डिप्टी रेंजर हेमंत कुमार परमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।बहरहाल पूर्व में उक्त क्षेत्र में पदस्थ डिप्टी रेंजर के के पटेल को वन रक्षक एवम डी एम साव को डिप्टी रेंजर का प्रभार सौंपा गया है।
वन विकास निगम रवान के रेंजर ए के एक्का ने अग्निकांड क्षेत्र में पदस्थ हेमंत कुमार परमार के निलंबन की पुश्टि करते हुए बताया कि उक्त क्षेत्र में महुआ बीनने वालो की लापरवाही से आग लगी थी।जिसे डयूटी में तैनात डिप्टी रेंजर बुझाने में नाकामयाब रहा।श्री एक्का ने क्षेत्र में फायर वाचर नियुक्ति की बात भी कही।इसके बावजूद डिप्टी रेंजर परमार की लापरवाही के कारण उन्हें निलंबित किया गया है।निगम के डी एम रमन सोनवाल लगातार क्षेत्र का दौरा कर जंगल की सुरक्षा का जायजा ले रहे है।अभी वन विकास निगम क्षेत्र में स्टाफ की कमी है लिहाजा इस क्षेत्र में पूर्व में पदस्थ डिप्टी रेंजर के के पटेल को वापस रवान स्थान्तरित करवा कर उसे वन रक्षक का प्रभार दिया गया है।बहरहाल निगम क्षेत्र में आग लगने से सागौन के करोड़ो के लट्ठे जल कर रख हो गए है।अब इस सरकारी नुकसान की भरपाई किससे होगी यह स्पस्ट नही हो पाया है।


0 टिप्पणियाँ