बलौदाबाजार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने गुड समैरिटन के तहत ग्राम सोनारदेवरी पंच को किया सम्मानित,,,,ग्राम पंच द्वारा ग्राम सोनारदेवरी मे घटित सडक दुर्घटनाओं में की थी पुलिस की सहायता,,,,नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित,,,

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा यातायात दुर्घटनाओं मे पुलिस की सहायता करने वाले तथा यातायात नियमों का पालन करने वाले गुड समैरिटनों का लगातार सम्मान किया जा रहा है। जिसके तहत आज दिनांक 22.04.2022 को पुलिस कार्यालय में थाना पलारी क्षेत्रांतर्गत *ग्राम सोनारदेवरी वार्ड क्र. 03 पंच गोपाल प्रसाद कनौजे पिता खुमान कुमार उम्र 25 साल का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार झा ने ₹2000 नगद एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान* किया। गोपाल प्रसाद कन्नौजे द्वारा ग्राम सोनारदेवरी में दिनांक 12.04.2022 को घटित सडक दुर्घटना मे शिक्षिका एवं आज दिनांक 22.04.2022 को घटित सडक दुर्घटना मे एक महिला की मृत्यु के दौरान *पुलिस को दुर्घटना के बारे में तत्काल सूचना देने के सांथ ग्रामवासियों को समझाईश देकर शांति व्यवस्था बनाये रखने मे भी सहायता किया* गया था। सांथ ही दुर्घटना मे घायलों को अस्पताल पहुंचाने के सांथ दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सडक मार्ग से हटाने मे भी सहयोग किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ