पिथौरा,भंवरपुर पुलिस ने मादक पदार्थ (गांजा) का अवैध परिवहन करते एक आरोपी एवं एक अपचारी बालक को गिरफ्तार किया है।आरोपियों पर नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
पुलिस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार आज भंवरपुर पुलिस द्वारा 04 किलो गांजा ले जा रहे लाल रंग का बिना नंबर मोटर साइकिल प्लैटिना के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।भंवरपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक स्वराज त्रिपाठी द्वारा मुखबिर की सूचना के बाद सागरपाली से पिरदा की ओर आ रही लाल रंग की बगैर नम्बर प्लेटिना पडकीपाली चौक नाला पुल के पास रोक कर उसकी तलाशी ली गयी तलाशी लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दुपहिया वालो ने अपना नाम . रोहित कुमार पटेल पीता भगवानों पटेल उम्र 25 वर्ष ग्राम नयाबहारा थाना बलांगीर जिला बलांगीर उड़ीसा बताया।उसके साथ अपचारी बालक निवासी टांगापासा का रहने वाला बताया जिसकी तलाशी लेने पर कब्जे से 01 प्लास्टिक के बोरी में रखें 01 पैकेट मादक पदार्थ गांजा कीमती 40000 रुपए , 02 नग मोबाईल व एक मोटर साइकिल प्लैटिना,नगदी रकम 700 रुपये जप्त किया गया आरोपीयो पर नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।घटना की जांच की जा रही है।संपूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी स्वराज त्रिपाठी, सहायक उप निरीक्षक श्यामाचरण ध्रुव, प्रधान आरक्षक मनोज मानिकपुरी, आरक्षक यूचंद बंशे ,उत्तम साहू व समस्त स्टाफ चौकी भंवरपुर का योगदान रहा।


0 टिप्पणियाँ