पिथौरा रजिंदर खनूजा- अब रेंजर भी हड़ताल की ओर किया रुख,,,,,,वन चौकीदार के भरोसे जंगल व वन्य जीव,,,,, छत्तीसगढ़ रेंजर एशोसिएशन के आव्हान पर आज से अपनी कुछ मांगों को लेकर रेंजरों के हड़ताल पर चले जाने से प्रदेश भर के जंगल आज से मात्र एक चौकीदार के भरोसे होंगे।ज्ञात हो कि वन रक्षक कर्मचारी पूर्व से ही अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पखवाड़े भर से हड़ताल में है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के रेंजरों के साथ क्षेत्र के रेंजर भी आज से हड़ताल पर चले गए है।पिछले पखवाड़े भर से वन कर्मियों की हड़ताल के चलते रेंजरों का काम बढ़ गया था और लगातार बढ़ते वन अपराधों के लिए स्वयम रेंजर वन चौकीदारों के साथ वनों की सुरक्षा सम्भाल रहे थे।परन्तु आज से उनके भी हड़ताल पर चले जाने से अब आज से जंगल मात्र चौकीदारों के भरोसे होंगे।
।।बायसन शिकारीयो को मिली मोहलत।।
क्षेत्र के गिरना बीट में कल हुए बायसन के शिकार के बाद आज से ग्राम में संदिग्धों से पूछताछ की जानी थी परन्तु रेंजरों की हड़ताल ने कथित शिकारियों को कुछ दिनों की मोहलत दे दी है।ज्ञात हो कि कल हुए शिकार में संलिप्त शिकारियों को पकड़ने खोजी डॉग की आवस्यकता थी परन्तु वन कर्मियों की हड़ताल के कारण वन डॉग नही आ पाया लिहाजा पुलिस डॉग बुलवाया गया था।परन्तु बताया जा रहा है कि पुलिस डॉग अब बूढा हो चुका है लिहाजा वह घटनास्थल से कोई डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित अमोदीडीह के स्कूल के पास तक जाकर बैठ गया था।जिससे विभाग आरोपियों तक नही पहुच पाया था।


0 टिप्पणियाँ