कसडोल ब्रेकिंग: वन विभाग की छापेमारी,,,, भारी मात्रा में सागौन के सिलपट बरामद,,,,आरोपी अपने घर मे रखा था हजारो के सागौन,,,,वन परिक्षेत्र अर्जुनी का मामला,,,,वन संरक्षण अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही ।
आपको बतादे की अभी वन मंडल बलौदाबाजार के अंतर्गत आने वाले सभी वन परिक्षेत्रों में वन अमल का गस्त चल रहा है । वन मंडल अधिकारी के.आर.बढाई बलौदा बाजार के आदेशानुसार एवं उप वन मंडल अधिकारी विनोद ठाकुर कसडोल के उचित निर्देशानुसार वन परीक्षेत्र अधिकारी अर्जुनी संतोष चौहान के मार्गदर्शन में वन परीक्षेत्र अर्जुनी के अंतर्गत ग्राम सुकली में राजकुमार पिता. मोहित राम जायसवाल के घर मुखबिर की सूचना के आधार पर छापेमारी की कार्यवाही की गई जिसमें सागौन प्रजाति के इमारती लकड़ी 22नग, 0.302 घ.मी. सागौन लकड़ी की मूल्य लगभग90600₹है सागौन लकड़ी को जप्ती कर पी. ओ .आर क्रमांक 15587/09 दिनांक29/4/2022 जारी आगे की कार्यवाही की जा रही है ।
छापेमारी कार्यवाही में भागीरथी सोनवानी, संतराम ठाकुर, हरीसाहू ,प्रवीण कुमार ,तृप्ति जायसवाल, दीपक अग्रसर ,सुनीता पैकरा, सुशील पैकरा, प्रेमचंद लहरे, कृष्ण कुमार कुशवाहा, गिरजा ,पूनमचंद ,नरोत्तम ,रविंद्र कुमार पांडे ,विमला मानिकपुरी, गुहाराम मानिकपुरी ,भानु प्रताप, धर्म सिंह बरिहा, भागवत श्रीवास, राजेश्वर वर्मा ,सुरक्षा श्रमिक का विशेष योगदान रहा।


0 टिप्पणियाँ