महासमुन्द: चार अन्तर्राजीय गांजा तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे ,,,,,बागबाहरा पुलिस की कार्यवाही,,,,25 किलो गांजा लेकर खरियार रोड से महाराष्ट्र ले जा रहे थे,,,

महासमुन्द, जिले की बागबाहरा पुलिस ने 25 किलो गांजा के साथ 04 अन्तर्राजीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।आरोपी गांजा लेकर खरियार रोड से महाराष्ट्र जा रहे थे।

    पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार  मुखबीर की सूचना के बाद बागबाहरा पुलिस द्वारा महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पाईंटों पर बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच की जा रही थी तभी पिथौरा चौक में जयसिंग के मकान के पास चार व्यक्ति बैठे थे जिनके पास दो काले रंग की बैग एवं एक कत्था रंग की बैग थे जिन्हें घेराबंदी कर पकडने पर चारों व्यक्ति से नाम पता पूछने अपना नाम लालचंद जेवलानी पिता किरशन दास उम्र 48 वर्ष सा. जेरीपटका नागपुर थाना जेरीपटका जिला नागपुर, महाराष्ट्र  लालचंद आसवानी पिता गोवर्धन दास उम्र 47 वर्ष सा. जेरीपटका नागपुर थाना जेरीपटका जिला नागपुर, महाराष्ट्र ,राजेन्द्र तिवारी पिता रमेश तिवारी उम्र 38 वर्ष सा. मिनी मार्केट बैरागढ थाना बैरागढ थाना बैरागढ जिला भोपाल, मध्यप्रदेश तथा शरीफ खान पिता सुल्तान खान उम्र 49 वर्ष सा. बैरागढ सिरदा विहार काॅलोनी थाना बैरागढ जिला भोपाल, मध्यप्रदेश का होना बताये। जिनसे ओड़िशा आने का कारण व बैगों में क्या है पूछे जाने पर टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने लगे जवाबो में विभिन्नता एवं असमानता पाये  जाने पर संदेह के आधार पर बैगों की तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर तीन बैंगों के अन्दर 04-04 पैकेट छोटा बडा जो भुरा रंग के टेप से टेपिंग किया हुआ था।बरामद किया गया।जिसको खोल देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 25 किलो जप्त किया गया। आरोपियों द्वारा भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपीओं के विरूद्ध धारा 20बी एन0डी0पी0एस0 के तहत थाना बागबाहरा में कार्यवाही किया गया। कार्यवाही की जा रही है। यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में अति0  अनु0अधिकारी (पु) बागबाहरा श्री कपिल चन्द्र व नारकोटिक सेल प्रभारी अनु0 अधिकारी (पु) महासमुन्द सुश्री कल्पना वर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी बागबाहरा निरीक्षक दीपेश जायसवाल, सायबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक संजय सिंह राजपूत, सउनि प्रकाश नंद, प्रवीण शुक्ला, जनकलाल पटेल प्रआर. मिनेश ध्रुव आर0 शुभम पाण्डेय, संतोष सावरा, अभिषेक राजपूत, चम्पलेश ठाकुर, अनिल नायक, लाला राम कुर्रे द्वारा की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ