लवन - रात में दुकान अंदर घुसकर चोरी करने वाले आरोपी को लवन पुलिस द्वारा 24 घंटे में गिरफ्तार कर भेजा गया जेल,,,आरोपी- किशन रजक पिता मिल रजक उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम सिरियाडीह चौकी लवन,,

लवन - रात में दुकान अंदर घुसकर चोरी करने वाले आरोपी को लवन पुलिस द्वारा 24 घंटे में गिरफ्तार कर भेजा गया जेल,,,आरोपी- किशन रजक पिता मिल रजक उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम सिरियाडीह चौकी लवन,,


 आपको बतादे कि प्रार्थी धनेश कुमार वर्मा निवासी बगबुडा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि *दिनांक 05/04/22 के मध्य रात्रि से 06/04/22 के सुबह के बीच में उसके दुकान अंदर घुसकर किसी अज्ञात चोर ने दुकान अंदर से साड़ी व नगदी रकम 8000 को चोरी* कर ले गया है कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्र. 257/22 धारा 457,380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। 

विवेचना दौरान वरिष्ठ अधिकारी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन से चौकी प्रभारी हितेश जंघेल के नेतृत्व में टीम गठित कर माल मुलजिम की पतासाजी दौरान एक आरोपी ग्राम परसाडीह में संदिग्ध अवस्था में मिला, जिसे हिरासत में लेकर चौकी लाया गया। पूछताछ पर आरोपी ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वह *नशे का आदी है नशा करने के लिए प्रार्थी की दुकान में रात के समय सुनसान पाकर रोशनदान से अंदर घुस कर दुकान से कुछ साड़ी एवं गल्ले में रखें पैसा को चोरी* किया है। चोरी किए हुए रकम को खाने पीने में खर्च कर दिया है 150/- रुपए बचा है तथा 11 नग साड़ी को अपने पास रखा है। आरोपी से मुताबिक मेमोरेंडम 11 नग साड़ी व ₹150 नकदी बरामद कर जप्त किया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया। 
उक्त कार्यवाही में सउनि संजीव सिंह राजपूत, आरक्षक गोवर्धन राय, राजेन्द्र साहू, सूरज बंजारे, सूरज पाटले का विशेष योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ