महासमुंद / थाना सिंघोडा पुलिस की कार्यवाही महुआ शराब पर कार्यवाही ,,,, एक प्रकरण मे कुल 140 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त ,,,,,दो आरोपी भेजे गये जेल

 महासमुंद / थाना सिंघोडा पुलिस की कार्यवाही
 महुआ शराब पर कार्यवाही ,,,, एक प्रकरण मे कुल 140 लीटर अवैध महुआ शराब जप्त ,,,,,दो आरोपी भेजे गये जेल

महासमुन्द / लगातार चल रहे शराब के अवैध परिवहन, बिक्री को मद्देनजर रखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विवेक शुक्ला व अतिरिक्त पुलिस‍ अधीक्षक महोदया श्रीमती मेघा टेम्भूरकर साहू के निर्देशानुसार एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरायपाली श्री विकास पाटले  के मार्गदर्शन मे दिनांक 12/04/2022 को थाना सिंघोडा अंतर्गत ग्राम मल्दामाल चौक मे एक लाल कलर का हीरो मेस्ट्रो स्कुटी क्रमांक CG 11 AA 4767 मे अवैध महुआ शराब परिवहन करते पिताम्बर यादव पिता देवार्चन यादव उम्र 30 साल साकिन बैदपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद (छ.ग.) एवं दुर्गेश मटारी पिता किशोर मटारी उम्र 22 साल साकिन किसड़ी थाना सरायपाली जिला महासमुंद (छ.ग.) को अवैध महुआ शराब परिवहन करते मल्दामल चौक मे घेराबंदी कर पकडा गया जिनके संयुक्त कब्जे से दो सफेद प्लास्टिक बोरी मे भरकर रखे कुल 140 लीटर कीमती 28000 रूपये एवं‍ एक लाल कलर का हीरो मेस्ट्रो स्कुटी क्रमांक CG 11 AA 4767 कीमती 10000 रूपये जुमला 38000 रूपये को जप्त किया गया आरोपीयो के पास शराब रखने संबंधित कोई वैध दस्तावेज नही होने तथा आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ