पिथौरा ,स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र से चोरी के 02 मोटर सायकल के साथ 01 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जप्त मोटर सायकल की कीमत 50,000 रूपयें आंकी गयी है।

पिथौरा ,स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र से चोरी के 02 मोटर सायकल के साथ 01 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जप्त मोटर सायकल की कीमत  50,000 रूपयें आंकी गयी है।

  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना पिथौरा को गुरुवार को मुखबीर से सूचना मिलने के बाद ग्राम  गड़बेड़ा पिथौरा में  बबलू  मानिकपुरी  नामक व्यक्ति को चोरी की मोटर सायकल खपाने हेतु अपने घर मे रखी दुपहीया जपत की गई।आरोपी के बयान के अनुसार उसने पिथौरा  एवं जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बहुत सारी मोटर सायकल चोरी की है एवं अपने घर मे लुका छिपा कर रखी है। पिथौरा पुलिस की टीम ने ग्राम गड़बेड़ा मे चारों ओर से  घेराबंदी कर आरोपी को पकडा , पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम बबलू मानिकपुरी पिता मोतीदास मानिकपुरी उम्र 27 वर्ष ग्राम गड़बेड़ा थाना पिथौरा  जिला महासमुन्द का निवासी बताया। जिसके पास रखे मोटर साईकिल के बारे  मे पूछताछ करने एवं मो0सा0 का कागजात दिखाने को कहा गया तो वह बहाने बनाते हुये गोलमोल जवाब देने लगा। जिसें थाना पिथौरा में लाकर मोटर सायकल के संबंध में पूछताछ की गई तो वह चोरी का मोटर सायकल रखना स्वीकार किया और उसके बेचने हेतु ग्राहक तलाश कराना बताया। जब उसके घर की तलाशी ली गई तो उसके घर में 02 नग मोटर साईकिल मिला जिसके संम्बध में उसके पास कोई दस्तावेज नहीं थे । आरोपी से पुलिस की टीम ने  प्लेटिना मोटरसाइकिल 01 नग, पल्सर मोटरसाइकिल 01 नग कुल जुमला कीमति 50,000/- रूपये जप्त कर थाना पिथौरा जिला महासमुन्द में धारा 41(1+4) जा.फौ. के तहत् कार्यवाही की गई है। यह सम्पूर्ण कार्यवाही अनु0अधिकारी पुलिस पिथौरा विनोद मिंझ व थाना प्रभारी पिथौरा  गोपाल धुर्वे  के निर्देशन में थाना पिथौरा मे पदस्थ प्रधान आरक्षक कुबेर जायसवाल, आरक्षक उमेश साहू , मिहिर बिसी ,  शैलेश ठाकुर एवं थाना स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ