होनहार युवक के आकस्मिक निधन से गांव में रहा मातम का माहौल,,,,सड़क में बैठे लावारिस मवेशियों से टकराने से हुई मौत,,,,शासन की गोठान योजना के क्रियान्वयन में खड़ा होता ज्वलंत सवाल,,,,,,,

होनहार युवक के आकस्मिक निधन से गांव में रहा मातम का माहौल,,,,सड़क में बैठे लावारिस मवेशियों से टकराने से हुई मौत,,,,शासन की गोठान योजना के क्रियान्वयन में खड़ा होता ज्वलंत सवाल,,,,,,,

 

अर्जुनी  रूपेश वर्मा

 टोनाटार निवासी कमलेश रजक उम्र 28 वर्ष प्रतिदिन की तरह अर्जुनी के मनु मेडिकल दुकान को बंद कर 12 मार्च दिन शनिवार को रात्रि 9 बजे अपने घर जा रहे थे। टोनाटार पहुंचा ही था कि शहीद धनंजय वर्मा हाई स्कूल के पास बीच सड़क में बैठे जानवर से टकरा गए। जानवर से टकराने पर युवक के पेट में गंभीर चोट आई। इलाज के लिए रात्रि में ही रायपुर के नारायणा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। होनहार युवक के आकस्मिक निधन की खबर सुनते ही परिजनों के साथ साथ गांव में भी मातम का माहौल रहा। 14 मार्च दिन सोमवार को दोपहर 2:30 बजे जैसे ही युवक का शव एंबुलेंस से लाया गया सभी के आंखों से आंसू बहने लगे। मृतक युवक कमलेश रजक सोम प्रकाश रजक के छोटे लड़के राजेंद्र रजक ईश्वर रजक नंद कुमार रजक टीकम रजक के भतीजा व पूनम रजक और हेमकुमार रजक के भाई थे। उनका अंतिम संस्कार गांव में ही किया गया। अंतिम संस्कार में धोबी समाज के प्रदेश मीडिया प्रभारी कमलेश रजक जिला उपाध्यक्ष शंकर रजक जनपद सदस्य चंद्र प्रकाश साहू उपसरपंच गेंद राम वर्मा रूपेश वर्मा संजय रजक चिंतामणि जायसवाल प्रीत राम वर्मा सहित बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण भी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ