बिलाईगढ़/ शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले आरोपी को सलिहा पुलिस ने किया गिरफ्तार,,,,अपने आप को एसबीआई का कर्मचारी बताकर किया पीड़िता से बलात्कार,,,,,

बिलाईगढ़/ शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले आरोपी को सलिहा पुलिस ने किया गिरफ्तार,,,,अपने आप को एसबीआई का कर्मचारी बताकर किया पीड़िता से बलात्कार,,,,,

अपराध क्र 16/22 धारा 376(2)(n),506 भादवि की पीड़िता ने थाना सिटी कोतवाली रायपुर में रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि आरोपी भूपेन्द्र प्रधान से उनकी जान पहचान इंस्टाग्राम में हुआ था, दोनों मोबाईल मे बातचीत करते थे। भूपेन्द्र इन्हें कभी कभी इनके गांव मिलने जाता था। आरोपी भूपेन्द्र प्रधान अपने आप को एसबीआई बलौदाबाजार में काम करता हूं, मेरे पास 40 एकड़ जमीन हूं, तूमसे शादी करूंगा कहकर अपने साथ कार मे पीड़िता को ले गया और दिनांक 28-02-2022 से दिनांक 02-03-2022 के बीच ग्राम सलिहा के स्कूल परिसर एवं रायपुर में अपने दोस्त के मकान में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया है, तथा आरोपी द्वारा यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया था। जिसकी रिपोर्ट पीड़िता ने सिटी कोतवाली रायपुर में दर्ज करायी थी।

मामला थाना सलिहा क्षेत्रांतर्गत होने से डायरी जांच के लिए थाना सलिहा भेजी गई। मामला महिला संबंधी एवं गंभीर श्रेणी का होने से हालात की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दीपक झा को अवगत कराया, जिनके निर्देशानुसार, आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के आदेश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पीताम्बर पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी श्री संजय तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सलिहा संतोष साहू द्वारा प्रधान आरक्षक संतकुमार बिंझवार, आरक्षक तरूण साहू, मुकेश कमलेश, भीखम सिदार, सुरेश आनंद की टीम गठित कर *आरोपी भूपेन्द्र ऊर्फ उपेन्द्र प्रधान को उनके गांव जाड़ामुड़ा* से गिरफ्तार किया गया और माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है। आरोपी से घटना में *प्रयुक्त एक कार क्र सीजी 06 जीएस 5492 जप्त* किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ