कसडोल ब्रेकिंग- सड़क किनारे खड़े युवक को ट्रक ने मारी टक्कर ,,,,मौके पर ही मौत,,,,पवनी बिलाईगढ़ से लिफ्ट चलाने आया था कटगी,,,,मृतक का नाम श्यामसुंदर बताया जा रहा है ,,,,कसडोल थाना का मामला,,,चालक गिरफ्तार,,, पुलिस मौके पर ।

     बलौदाबाजार जिले में सड़क हादसा थमने का नाम नही ले रहा है । जिले में जनवरी 2022 से अब तक 71 लोगो की मौत सड़क हादसे में हो गयी है । खासकर बलौदाबाजार से पलारी व बलौदाबाजार से सारंगढ़ मार्ग में रोजाना सड़क हादसे हो रहे है । आज सुबह कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम कटगी में मुख्य सड़क मार्ग में सड़क किनारे खड़े युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी जिसके कारण वह  गिर गया लेकिन विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने कुचल दिया जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गयी । युवक का नाम श्यामसुंदर बताया जा रहा है जो कि ग्राम पवनी थाना बिलाईगढ़ का निवासी है । आज वह कटगी में किसी के छत की ढलाई के लिए मिक्सर मशीन चलाने आया था । कसडोल पुलिस मौके पर पहुच कर मृतक के लाश को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए कसडोल भेज गया । वही दोनों ट्रक को जब्ती कर लिया गया है व चालक को गिरफ्तार कर जांच कर रही है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ