80 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार,,,,घर मे छिपाकर रखे थे 2 क्विंटल गांजा,,,,100 किलो बिक्री करने के बाद पुलिस पहुची,,,,आरोपियों से 4.50 लाख नगदी सहित 1क्विंटल गांजा जब्त,,,,अब सवाल ये है कि लवन कैसे पहुची 2 क्विंटल गांजा,,,,,,
आपको बतादे की पुलिस चौकी लवन, थाना कसडोल द्वारा अपराध क्रमांक 173 / 2022 की धारा- 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट 25 आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी शिव कुमार साहू पिता मून्ना लाल साहू उम्र 29 साल सा० लवन वार्ड क० 04 चौकी लवन थाना कसडोल जिला बलौदाबाजार व शुभम साहू पिता भागवत साहू उम्र 21 वर्ष सा० लवन वार्ड क० 14 चौकी लवन थाना कसडोल जिला बलौदाबाजार के खिलाफ कार्यवाही की गई।
दिनांक 28.02.2022 को जरिये मुखबीर के सूचना मिला कि शिव कुमार साहू एवं शुभम साहू निवासी लवन द्वारा हारनेट मो0सा0 से अवैध रूप से गांजा लेकर बिकी हेतु लवन से बगबुडा की ओर जाने वाले है की सूचना पर बिना विलंब न करते हुए मौका स्थान की ओर पैदल रवाना होकर बगबुडा रोड लवन में पटेल आटो पार्ट्स के दुकान के आस पास छिपकर आने जाने वाले वाहनों पर नजर बनाया हुआ था कुछ देर बाद लवन की ओर से एक हारनेट मो0सा0 वाहन में दो व्यक्ति बीच में समान रखे हुए आ रहे थे जिन्हें घेराबंदी कर रोका गया। मो०सा० हारनेट क० सीजी 22 आर 7522 को लवन का शिव साहू चला रहा था बीच में एक सफेद रंग की बोरी एवं एक पान मसाला वाला थैले में समान को लेकर शुभम साहू पीछे बैठा था जिन्हें सूचना के आधार पर सहमति लेकर विधिवत तलाशी दिया एवं लिया गया। तलाशी दौरान शुभम के कब्जे में रखे बोरी व बैग को चेक करने पर 10-10 पैकेट खाकी भूरा सेलो टेप में पैकिंग किया हुआ गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ तत् पश्चात शुभम साहू की जामा तालाशी दौरान 20000रू0 एवं एक रेडमी टच स्क्रीन वाली मोबाईल एवं शिव साहू की जामा तालाशी दौरान एक बटन वाला स्प्रिंग चाकू, नगदी 30000रू०, एक समसंग की पेड मोबाईल बरामद हुआ। बरामद पदार्थ का पहचान कार्यवाही कराया गया। गांजा एवं अन्य सामाग्री के बारे में नोटिस देने पर कोई दस्तावेज पेश नही किये बाद तौलकर्ता मालिक राम साहू को तलब कर समरस कराकर विधिवत तौल पंचनामा कार्यवाही किया। उक्त गांजा 20 किग्रा कीमती 120000रू. होना पाया गया जिसे जप्त किया गया। दोनो आरोपीगण को कडाई से पुछताछ कर मेमोरंडम लेने पर शिव कुमार साहू ने मेमोरंडम में बताया कि वह उडीसा से दिनांक 20.02.22 को 2 क्वींटल गांजा मंगवाकर शुभम के घर में रखवाया था जिसमें से एक क्वींटल गांजा को अब तक बिक्री कर चुके है शेष गांजा में से 20 किग्रा को आज लेकर बिकी हेतु लेकर जा रहे थे तथा बचा हुआ 80 किलो गांजा कीमती 480000रू एवं बिकी रकम 4.5 लाख रूप्ये शुभग के घर में छुपाकर रखा है तथा बिकी रकम में से ही 30000रू0 स्वयं एवं 20000रू० शुभम को रखना बताया है। शुभम साहू ने भी अपने मेमोरंडम में इस बात की पुष्टी किया। मेमोरंडम के मुताबिक शुभम साहू के घर पहुंचकर शिव साहू के द्वारा घर अंदर से चार प्लास्टिक बोरी में भरा हुआ प्रत्येक में 20-20 पैकेट जुमला 80 पैकेट गांजा तथा एक थैला में रखा नगदी रकम 4.5 लाख रूपये निकालकर पेश किया जिसका विधिवत बरामदगी, पहचान, समरस, तौल पंचनामा कार्यवाही कर जुमला 80 किग्रा गांजा को जप्त किया गया। आरोपीगण को विधिवत गिर कर न्यायिक रिमाड तैयार किया गया।


0 टिप्पणियाँ