महासमुन्द/ बलौदा के प्रधान स्वीट्स में आज शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गयी।घटना से दुकान मे रखे लगभग 5 से 7 लाख रुपयों का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

महासमुन्द/ बलौदा के प्रधान स्वीट्स में आज शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गयी।घटना से दुकान मे रखे लगभग 5 से 7 लाख रुपयों का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।आग लगने के बाद दुकान में रखे दो एल पी जी गैस सिलेंडर में से एक सिलेंडर के फट जाने से एक भयंकर विस्फोट हुआ और कुछ देर के लिए भगदड़ की स्थिति बन गयी थी। बताया जाता है कि  मिठाई के साथ में चाय की दुकान व  हार्डवेयर की दुकान भी इसी कैम्प्स में संचालित थी ।आग लगने से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल था वही आग बुझाने के लिए पास  सरायपाली से फायर ब्रिगेड के मंगाया गया था पुलिस की टीम भी लगातार आग पर काबू पाने के लिए  प्रयास कर रही थी दमकल वाहन के साथ मौजूद बलौदा पुलिस भारी मशक्कत के बाद अंततः आग पर काबू पा सकी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ