गांजा तस्करी बना पुलिस की सिरदर्द,,,,,आये दिन उड़ीसा से पहुँच रहा है सैकड़ो क्विंटल गांजा,,,,,,आज 2 क्विंटल 02 किलो गांजा कीमत 40 लाख 40 हजार रूपये का जप्त,,,,थाना सरायपाली एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की पृथक-पृथक कार्यवाही,,,,,दोनों मामलों में 02 चारपहिया वाहन सहित 04 आरोपी गिरफ्तार,,,,,



 गांजा तस्करी बना पुलिस की  सिरदर्द,,,,,आये दिन उड़ीसा से पहुँच रहा है सैकड़ो क्विंटल गांजा,,,,,,आज 2 क्विंटल 02 किलो गांजा कीमत 40 लाख 40 हजार रूपये का जप्त,,,,थाना सरायपाली एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की पृथक-पृथक कार्यवाही,,,,,दोनों मामलों में 02 चारपहिया वाहन सहित 04 आरोपी गिरफ्तार,,,,,
 

आपको बतादे कि वाहन चेकिंग के दौरान सरायपाली पदमपुर रोड़ जोगनीपाली मोड़ कें पास उड़िसा पदमपुर की ओर से एक वाहन शेवरलेट ऑप्ट्रा कार क्रमांक CG04 DA 0009 पुलिस को देखकर तेज गति से भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। कार की तलाशी लेने पर कार की डिक्की एवं पिछली सीट के नीचे 112 पैकेटों में कुल 01 क्विंटल 12 किलो मादक पदार्थ गांजा भरा मिला कार में बैठे 02 व्यक्ति जिन्होंने अपना नाम कृष्णा रौतेल पिता अमरनाथ रौतेल 32 वर्ष साकिन भालूमाड़ा थाना भालूमाड़ा जिला अनुपपुर (म0प्र0) एवं जसवंत सिंह पिता संतोश सिंह उम्र 40 वर्ष साकिन तारबहार चौक बिलासपुर (छ0ग0) बताया तथा गांजा को डोंगरीपाली उड़िसा से बिलासपुर ले जाना बताया आरोपियों के पास मादक पदार्थ गांजा से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं होने से एवं आरोपियों का कृत्य धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का पाये जाने से दोनों आरोपियों को जप्त गांजा सहित गिरफ्तार कर थाना सरायपाली में नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।

- जप्ती -
 01. मादक पदार्थ गांजा कुल 01 क्विंटल 12 किलो किमत 22 लाख 40 हजार रूपये ।
 02. एक शेवरलेट ऑप्ट्रा सफेद कलर की कार क्रमांक CG04 DA 0009 किमत 04 लाख  रूपये।
 03. एक एमआई कंपनी का मोबाइल किमत 10,000 रूपये। 
 04.  नगदी रकम 1,370 रूपये।

-सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सरायपाली श्री आशीष वासनिक, उप निरीक्षक स्वराज त्रिपाठी, आरक्षक चंद्रमणि यादव , अनिल मांझी , प्रसन्न स्वाईं , गुलाब साहू, सरफुद़दीन अंसारी, नवीन ध्रुव , प्रकाश साहू , योगेश यादव, कृष्णा यादव का योगदान रहा।

- थाना सिंघोड़ा -
आज दिनांक 04/03/2022 को रेहटीखोल बार्डर में वाहन चेकिंग के दौरान एक सिल्वर रंग की हिरो होण्डा सीविक कार क्रमांक MH01 AE 7128 को रोकने व तलाशी लेने पर कार की पीछे डिक्की में 90 पैकेट में भरा 90 किलो गांजा बरामद हुआ। कार में बैठे व्यक्तियों से उनका नाम पता पूछने पर अपना नाम प्रदीप शुक्ला पिता राकेश शुक्ला उम्र 26 वर्ष , रवेंद्र साकेत पिता रामाधार साकेत उम्र 22 वर्ष दोनों निवासी रीवा मध्यप्रदेश बताये। पुछताछ में गांजे को सम्बलपुर उड़िसा से रीवा मध्यप्रदेश ले जाना बताये। दोनों आरोपियों द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा परिवहन करने का कृत्य जो धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का पाये जाने से थाना सिंघोड़ा में नारकोटिक्स एक्ट की कार्यवाही की जा रही है। 
                                                - जप्ती -
 01. मादक पदार्थ गांजा कुल 90 किलो किमत 18 लाख रूपये ।
 02.  एक सिल्वर कलर की होण्डा सिविक कार क्रमांक MH01 AE 7128 किमत 04 लाख रूपये।
- सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सिंघोड़ा श्री चंद्रकांत साहू , सहायक उप निरीक्षक श्री सनातन बेहरा, आरक्षक शोभराम वर्मा , मनोहर साहू, सरोज बारीक , रामचंद्र चंद्रवंशी का योगदान रहा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ