अर्जुनी - अंचल में जियो नेटवर्क नही होने के कारण उपभोक्ताओं को काफी समस्या हो रहा है ,,,,,अर्जुनी के साथ साथ दर्जनों ऐसे गांव है जंहा ज्यादातर जियो के उपभोक्ता है,,,,,, जिसमे युवा व ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले बच्चे भी शामिल है जिसके कारण उनके ऑनलाइन पढ़ाई बाधित हो रहे है ,,,,,,

अर्जुनी -रूपेश वर्मा

 अंचल में जियो नेटवर्क नही होने के कारण उपभोक्ताओं को काफी समस्या हो रहा है अर्जुनी के साथ साथ दर्जनों ऐसे गांव है जंहा ज्यादातर जियो के उपभोक्ता है जिसमे युवा व ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले बच्चे भी शामिल है जिसके कारण उनके ऑनलाइन पढ़ाई बाधित हो रहे है । कीमती टैरिफ प्लान रिचार्ज कराने के बावजूद नेटवर्क की अस्थिरता होने से वे अपने शिक्षकों से कनेक्ट नही हो पा रहे है। जिससे जियो कम्पनी का अपने उपभोक्ताओं के प्रति दोहरा मापदंड देखा जा रहा है, पहले लोभ लुभावन वादे दिखाकर कम्पनी अपने उपभोक्ताओं का जेब काट रहे है , वंही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले यूजर की समस्या बढ़ गई है जियो का नेटवर्क फिस्सडी होने से ये अपनी बातें एक दूसरे तक नही रख पा रहे। बता दे की अंचल के अर्जुनी, रवान,पौसरी, भद्रापाली, मुढ़ीपार, खैरताल,टोनाटार,मिरगी, खम्हरिया,अर्जुनी हॉउसिंग बोर्ड जैसे कई गांव में जियो का नेटवर्क  उपयोग में लाने वाले उपभोक्ता है जिन्हें जियो अपना सर्विस देने में नाकाम साबित हो रहा है यही कारण है कि अब उपभोक्ता दूसरे नेटवर्क का सिम खरीदने मजबूर हो रहे है।

 *ऑनलाइन सेवा  प्रभावित -*

 नेटवर्क नही होने के कारण दूर दराज से लोग अपनी कई प्रकार के समस्या जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैसो के लेनदेन जैसे ऑनलाइन करने करने ग्राहक सेवा केंद्र के लिए अर्जुनी आते है लेकिन नेटवर्क नही होने के कारण उन्हें बेरंग लौटना पड़ता है। जिसके चलते उनके समय और पैसों दोनो की ही बर्बादी हो रहा है। 

 *शिकायत पर अमल नही-*

 समस्या को लेकर कई बार इनके तकनीकी इंचार्ज को अवगत कराने के बाद भी आज तक इसमे किसी प्रकार का सुधार नही किया गया बस लोकेशन पूछ कर ठीक कर दिया जाएगा ऐसा आश्वासन दिया जाता है,और न ही उपभोक्ताओं के शिकायत पर अमल किया जाता है, वंही उपभोक्ताओ का भी सब्र टूट रहा है यदि जल्द ही नेटवर्क दुरुस्त नही किया गया तो खराब सर्विस प्रदान करने के चलते लोग भारी संख्या में उपभोक्ता फोरम में शिकायत दर्ज करने के मूड में है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ