छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स ,कैट, व्यापार महासंघ सरायपाली व महासमुंद चेम्बर के प्रतिनिधि कलेक्टर से मिल कर सरायपाली पुलिस टीआई आशीष वासनिक की शिकायत,,,,,, पुलिस की मनमानी, भय पैदा करने वाली कार्रवाई लेकर व्यापारी में आक्रोश ,,,,,

सरायपाली।  छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स ,कैट, व्यापार महासंघ सरायपाली व महासमुंद चेम्बर के प्रतिनिधि कलेक्टर से मिल कर सरायपाली पुलिस टीआई आशीष  वासनिक की शिकायत की पुलिस की मनमानी भय पैदा करने वाली कार्रवाई लेकर व्यापारी में आक्रोश है । सरायपाली टीआई
छोटी-छोटी बातों को लेकर व्यापारियों को दिन भर या रात भर थाने में बैठा कर रखते हैं उसके बाद छोड़ते हैं

एक प्रकार से यह व्यापारियों के खिलाफ पूर्वाग्रह की तरह नजर आता है। पिछले दिनों ऐसे आधा दर्जन प्रकरण सामने आ चुके हैं जिसमें कई व्यापारियों को दिनभर अकारण बैठा कर रखा। अगर रात को छोड़ दिया गया इसका मतलब अकारण ही बैठाया था। इसी तरह 3 युवा व्यापारियों को 4 फरवरी को रात  10 बजे के पास अकारण थाने ले गए और रातभर थाने में बैठाने के बाद सुबह छोड़ा गया, क्या आरोप है कुछ भी नहीं बताया क्या यह तीनों व्यापारी दोस्त अग्रसेन चौक स्थित प्रतिभा स्टेशनरी मार्ट के सामने बैठकर चर्चा कर रहे थे। व्यापारियों के खिलाफ पूर्वाग्रह का सबूत इस बात से मिलता है जब परिजन बात करने थाने गए तो पता चला टीआई ने स्टाफ को बोल कर रखा था आज बहुत लोग बहुत फोन आएगा इसलिए फोन बंद करके जा रहा हूं। बस स्टैंड स्थित होटल व्यवसायी ने कलेक्टर को बताया कि पुलिस का एस आई रात्रि 9.30 बजे आकर बदसलूकी करने लगा। कुछ गलत है पुलिस कार्रवाई करें , दिन भर या रात थानें में बैठाना, पूर्वाग्रह के साथ मानव अधिकार भी हनन है।
व्यापारी संगठनों ने मांग है कि ऐसी सोच वाले टीआई तत्काल सरायपाली से हटाया जाए ऐसी सोच वाले टीआई को छत्तीसगढ़ के किसी थाने में पदस्थ न किया जाए । छत्तीसगढ़ को यूपी जैसी सोच वाली पुलिस से बचाना होगा  व्यापारियों को न्याय दिलाने की मांग की है। इस अवसर पर कैट नगर इकाई अध्यक्ष मदन लाल अग्रवाल, व्यापारी महासंघ अध्यक्ष सुशील जैन,छग चेम्बर नगर इकाई अध्यक्ष अवधेश अगवाल, होटल व्यवसायी संघ से मोहन शर्मा, महासमुंद छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के जीतेन्द्र चंद्राकर व गुमान जैन प्रतिनिधि मंडल में शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ