महिला संबंधी अपराध में थाना सरसीवा पुलिस की कार्यवाही,,,,,,पिडिता को नाबालिग जानते हुये भी आरोपी द्वारा प्रेम जाल में फंसाकर लगातार शारीरिक संबंध बनाने से 08 माह की गर्भवती हो गई,,,,आरोपी बोको सोनवानी को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर उप जेल बलौदाबाजार भेजा गया है,,,,,पीडिता नाबालिग बालिका होने से नाम पता गोपनीय है ,,,,
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा जिला बलौदाबाजार द्वारा महिला सबंधी अपराध होने से गंभीरता से लेते हुए प्रकरण के अपह़ता एवं अज्ञात आरोपी को शीघ्र ही दस्तयाब करने हेतु कड़े निर्देश मिलने से* जिसके तारतम्य में प्रकरण के आरोपी बोको सोनवानी को आज दिनांक गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर उप जेल बलौदाबाजार भेजा गया है
थाना सरसीवा मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी नेतराम कोशले पिता स्व0 रामायण कोशले उम्र 62 साल साकिन बालपुर थाना सरसीवा उपस्थितआकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 28-09-2020 को मेरी नाबालिग पु त्री बिना बताई घर से कही चली गई है जिसकी आसपास रिश्तेदारों में पता तलाश् किया गया कोई पता नही चला है किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 320/2020 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण की गम्भीरता को देखते हूऐ अपह़ता एवं अज्ञात आरोपी की लगातार काल डिटेल के आधार पर पता तलाश किया जा रहा था जिसे दिनांक 09-02-2022 को अपह़ता को दस्तायाब कर महिला अधिकारी द्वारा पूछताछ कर कथन लिया गया पीडिता अपने कथन में बताई कि हमारे गांव के बोको सोनवानी मुझे नाबालिग जानते हुए भी प्रेम जाल में फंसाकर चण्डीगढ भगाकर ले जाकर शादी का प्रलोभ्न देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाने से वर्तमान में 08 माह की गर्भवती हो जाना बताई हैा आरोपी बोको सोनवानी द्वारा नाबालिग होना जानते हुए भी दुष्कर्म करने से प्रकरण में धारा 366,376 ताहि 04,06 पाक्सो एक्ट जोडा गया आरोपी बोको सोनवानी को पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने पर दिनांक 09-02-2022 को विधिवत गिरफतार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां माननीय महोदय द्वारा उक्त आरोपी का जेल वारंट काटने से उप जेल बलौदाबाजार भेजा गया है
आरोपी 01- *बोको उर्फ तीजराम सोनवानी पिता जगदीश सोनवानी उम्र 24 साल साकिन बालपुर थाना सरसीवा*


0 टिप्पणियाँ