रायगढ़ में तहसीलदार से मारपीट मामले में राजस्व विभाग बलौदाबाजार के कलम बन्द हड़ताल से काम काज हुआ ठप्प ,,,,,,
बलौदाबाजार
पूरे प्रदेश की तरह बलौदाबाजार में सभी राजस्व विभाग के चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ, लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, पटवारी संघ, तहसीलदार संघ, नायब तहसीलदार संघ ने कलम बन्द हड़ताल आज से शुरू किया है , मांग पूरी नही होने तक अनिश्चित कालीन प्रदर्शन जारी रहेगी। कलेक्ट्रेट के सारे कमर्चारी हड़ताल में जाने से सभी विभागीय काम-काज ठप्प हो गए हैं बता दें रायगढ़ में नायब तहसीलदार और वकीलों के विवाद के बाद प्रदेशभर के तहसीलदारों का आंदोलन शुरू हो गया है बलौदाबाजार जिला मुख्यालय में कलेक्ट्रेट रोड में कर्मचारी विरोध जता रहे हैं। इस मामले मे बलौदाबाजार तहसीलदार प्रियंका बंजारा ने बताया कि जब न्यायपालिका ही सुरक्षित नहीं है तो आम जनता की सुरक्षा की क्या बात करें जिस तरह से न्यायपालिका के अधिकारी के साथ मारपीट किया गया या बेहद दुखद है और हम अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं जब तक के आरोपी को गिरफ्तार एवं उन पर सख्त कार्रवाई नहीं किया जाता तब तक हम धरना प्रदर्शन पर बैठे रहेंगे।


0 टिप्पणियाँ