नाबालिक बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले, आरोपी को पलारी पुलिस ने किया गिरफ्तार,,,,, आरोपी कमलेश उर्फ राकी पूर्व में गैंगरेप मामले में भी था शामिल,,,,,,अपहृत नाबालिग बालिका को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया,,,,,,,

नाबालिक बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले, आरोपी को पलारी पुलिस ने किया गिरफ्तार,,,,, 
आरोपी कमलेश उर्फ राकी पूर्व में गैंगरेप मामले में भी था शामिल,,,,,,अपहृत नाबालिग बालिका को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया,,,,,,,

दिनांक 06.02.2022 को प्रार्थी द्वारा थाना पलारी आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि इसकी नाबालिक बालिका रात्रि में बिना बताए घर से कहीं चली गई है, कि रिपोर्ट पर थाना पलारी में गुम इंसान क्र. 17/2022 एवं अपराध क्र. 63/2022 धारा 363 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  दीपक कुमार झा के मार्गदर्शन में निरीक्षक प्रमोद सिंह थाना प्रभारी प्रभारी के नेतृत्व में उप निरीक्षक सी आर ठाकुर आरक्षक दिलीप यादव पलारी पुलिस टीम द्वारा *गुमशुदा नाबालिग लड़की को दिनांक 09.02.2022 को दस्तयाब कर परिजनों को सौपा गया।*  विवेचना पर पाया गया कि *आरोपी कमलेश उर्फ रॉकी घृतलहरे उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम अमेरा* ने अपने एक साथी के साथ डेढ़ लाख कीमती मोटर सायकल KTM ड्युक 200 क्रमांक CG12 AH  6943* में नाबालिक बच्ची के गांव जाकर उसे गाडी में बैठाकर ले गया तथा अपने साथी को उसके गांव छोड़कर *पीड़िता को खल्लारी (महासमुन्द) अज्ञात स्थान पर ले जाकर* आरोपी कमलेश घृतलहरे ने पीड़िता के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध स्थापित किया । कि प्रकरण में धारा 366(क), 376, 34 भादवि, 04,06 पाक्सो एक्ट जोड़ी गई है।

आरोपी को दिनांक 10.02.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर आज दिनांक 11.02.2022 को न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी बलौदाबाजार में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमाण्ड पर बलौदाबाजार जेल दाखिल किया गया। इसके पूर्व भी आरोपी *कमलेश ऊर्फ राकी घृतलहरे थाना पलारी के अपराध क्र. 288/20 धारा 363,376 भादवि, 4, 6 पाक्सो एक्ट, गैंगरेप मामले में गिरफ्तार हुआ था। इस गैंग रेप की घटना में कुल 11 आरोपी गिरफ्तार किये गये थे।*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ