भाटापारा ग्रामीण थाना में दर्ज अपहरण के 4 मामलों के बालिकाओं को सकुशल किया गया बरामद,,,,,तेलंगाना राज्य के केसरा एवं छत्तीसगढ़ के रायपुर,सुहेला,सिद्धबाबा से किया गया बरामद,,,,,

                    

 भाटापारा ग्रामीण थाना में दर्ज अपहरण के 4 मामलों के बालिकाओं को सकुशल किया गया बरामद,,,,,तेलंगाना राज्य के केसरा एवं छत्तीसगढ़ के रायपुर,सुहेला,सिद्धबाबा से किया गया बरामद,,,,,
ऑपरेशन मुस्कान के तहत चलाया जा रहा है विशेष अभियान,,,,,नाबालिग बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म करने के  04 मामले में 04 अभियुक्त गिरफ्तार,,,
   
 थाना प्रभारी रोशन राजपूत थाना भाटापारा ग्रामीण द्वारा थाना भाटापारा ग्रामीण में दर्ज अपहरण के 4 अलग-अलग प्रकरणों का सूक्ष्मता से अध्ययन कर जमीनी स्तर पर अपहृत बालिकाओं एवं संदेही के संबंध में जानकारी एकत्रित किया गया एवम सायबर सेल की मदद से तकनीकी विश्लेषण कर पुख्ता जानकारी के आधार पर अपहृत बालिका एवं संदेही थाना स्तर पर अलग-अलग 4 विशेष टीम गठित कर तेलंगाना ,रायपुर ,सुहेला  रवाना किया गया था ,पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर 04 अलग-अलग मामलों की अपहृत बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब किया गया सभी प्रकरण में बालिकाओं को बहला-फुसलाकर भगाकर दुष्कर्म करने वाले 04 आरोपी को प्रकरणो में धारा 376, भा द वि ,4 ,6 पाक्सो एक्ट जोड़ी जाकर गिरफ्तार किया गया / बरामद सभी 04 बालिकाओं को विधिवत परिजनों के सुपर्द किया गया है ।

थाना भाटापारा ग्रामीण में दर्ज प्रकरण एवम गिरफ्तार आरोपी की जानकारी :-

1) अपराध क्रमांक 173/ 2019 धारा 363 भादवि की आरोपी, खूबचंद वर्मा पिता संतोष वर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम सिनोधा थाना भाटापारा ग्रामीण तेलंगाना से गिरफ्तार।

2) अपराध क्र. 531/ 2020 धारा 363 भादवि  के आरोपी , कामता प्रसाद वर्मा पिता इतवारी राम वर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम जरहागांव थाना भाटापारा ग्रामीण रावन सुहेला से गिरफ्तार ।
 
3) अपराध क्रमांक 558/ 2020 धारा 363 भा द वि आरोपी , प्रदीप बघेल पिता कांशी राम बघेल उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम मेडकी थाना नादघाट जिला बेमेतरा रायपुर से गिरफ्तार

04) अपराध क्रमांक 101/ 2022 धारा 363 भादवि की आरोपी , गेंद राम साहू पिता कार्तिक राम साहू उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम तरेगा थाना भाटापारा ग्रामीण 
सिद्धबाबा भाटापारा से गिरफ्तार।

 बरामदगी करने वाली पुलिस टीम :- 
प्रधान आरक्षक नवीन कुर्रे , राजेश सेन ,समीर शुक्ला , घनश्याम वर्मा , मंजु टण्डन आरक्षक अरविंद कौशिक, लोरिक शांडिल्य, रामस्नेही कैवर्त, तिलक चन्द्रवंशी , महिला आरक्षक सीता मरावी, टिकेश्वरी ध्रुव सायबर सेल कुमार जायसवाल।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ