कौहाजुनवानी में महिला की गला रेतकर हत्या करने वाले अपचारी बालकों को किया गया गिरफ्तार,,,,
हत्या करने वाले सभी 04 आरोपी अपचारी बालक,,,
पुरानी रंजिश व लूट की इरादे से की गई हत्या,,,
आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मो0सा0, चोरी की पैसे से खरीदे मोबाईल, जुता, चप्पल एवं नगदी ₹42,600 बरामद,,,,
ग्राम कौहाजुनवानी के प्रार्थी भोगसिंह सिदार पिता हलधर सिदार द्वारा दिनांक 15-01-2022 को थाना सलिहा आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि इसकी *माता समारिन बाई सिदार पति हलधर सिंह सिदार उम्र 65 साल*, गांव के बाहर घर में अकेली रहकर दुकान चलाती थी, जिसका किसी अज्ञात आरोपी ने गला रेत कर हत्या कर दिया है, कि रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र 05/2022 धारा 302 भादवि0 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारीयों के निर्देशन में परिजन एवं आस पास के लोगों से कडी पुछताछ किया गया। रास्ते की सीसीटीवी फूटेज देखा गया। इसी बीच विवेचना में एक संदेही के संबंध में साइबर सेल तकनीकी विश्लेषण पर जानकारी प्राप्त किया गया, जो कोरबा क्षेत्र में रहता है। साइबर सेल से प्राप्त जानकारी में उसका लोकेशन, घटना दिनांक समय को कौहाजुनवानी, बिलारी क्षेत्र होना पाया गया। इसी संदेह पर पुलिस टीम संदेही की खोज मे कोरबा रवाना किया। संदेही से पुछताछ करने पर उसने अपने अन्य तीन साथीयों के साथ मिलकर *पुरानी रंजिश व चोरी के नियत से मृतिका समारिन बाई उर्फ चंदहीन बाई की चाकू से गला रेतकर हत्या करना बताये, तथा करीब ₹70,000 मृतिका के गल्ले से चोरी कर आपस में बांटना बताये*
बाद अन्य तीन अपचारी बालको को भी गिरफ्तार कर पुछताछ करने पर सभी ने अपना जुर्म स्वीकार कर हत्या करना चोरी करने की बात स्वीकार किये है। *अपचारी बालकों से घटना में प्रयुक्त मो0सा0, चोरी की पैसे से खरीदे मोबाईल, जुता, चप्पल एवं ₹42,600 बरामद* किया गया है। प्रकरण की विवेचना में धारा 449, 397, 120(बी) भादवि जोडी गई । सभी अपचारी बालकों को माननीय किशोर न्यायबोर्ड बलौदाबाजार पेश किया जाकर बाल संरक्षण गृह भेजा गया है। संपूर्ण कार्यवाही में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक झा की निर्देशन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्री पिताम्बर पटेल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बिलाईगढ़ श्री संजय तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष साहू थाना सलिहा, सउनि देवनारायण साहू, प्रधान आर संतकुमार बिंझवार, आरक्षक कमल कैवर्त्य, लक्ष्मी यादव, बलराम लहरे, मुकेश कमलेश, तरूण साहू, समस्त थाना सलिहा स्टाफ एवं सायबर सेल बलौदाबाजार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।


0 टिप्पणियाँ