चौकी करहीबाजार पुलिस द्वारा अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार*
दिनांक 01.01.2022 को प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया की इसकी नाबालिग लड़की को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगा कर ले गया है प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 363 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा के दिशा निर्देशन पर चौकी प्रभारी हितेश जंघेल के नेतृत्व में अपहृता नाबालिक लड़की को *आरोपी भगवती यदु उर्फ छोटू पिता महेत्तर यदु उम्र 27 वर्ष साकिन करहीबाजार* के पास से रायपुर में बरामद कर दस्तयाब किया है। पीडि़ता से पूछताछ करने आरोपी भगवती यदु द्वारा शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाने की बात पर धारा 366(क), 376 भादवि 4.6 पाक्सो एक्ट जोड़ी गई है। आरोपी भगवती यदु को आज दिनांक 24.01.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। इस कार्यवाही में उप निरीक्षक हितेश जंघेल चौकी प्रभारी करहीबाजार, प्र.आर. मिर्जा अहमद अब्बास, आरक्षक विकास कुर्रे, डोरी लाल कटकवार, खुमान सिंह साहू का विशेष योगदान रहा।


0 टिप्पणियाँ