50 लाख की खैर की कीमती लकड़ी जब्त,,,,होटल कृष्णा पैलेश सरायपाली में वन विभाग का छापा,,,, कुल 8 ट्रेक्टर ट्राली खैर की लकड़ी जब्त,,,वन विभाग सरायपाली का मामला ।
महासमुन्द रजिंदर खनूजा
,मुख्य वन संरक्षक रायपुर के निर्देशन में एवं वनमंडलाधिकारी महासमुन्द श्री पंकज राजपूत, श्रीमान उप वनमंडलाधिकारी सवपाली ए.के विनयराज के मार्गदर्शन में मुखबिर की सूचना अनुसार दिनांक 09.01-2022 को वन परिक्षेत्र अधिकारी सरायपाली श्री आर. एल. व्यवहार द्वारा कर्मचारियों की टीम गठित कर योजनाबद्ध तरीके से सरायपाली के श्री अमिताभ उप मुन्ना पाल पिता श्री अनिल कृष्ण पाल के होटल कृष्णा पैलेस सरायपाली में तलाशी वारंट देकर नियमानुसार तलाशी की कार्यवाही की गई। तलाशी उपरांत खैर प्रजाति (जिससे कत्था बनाने में उपयोग किया जाता है के लगभग 8 ट्रेक्टर ट्राली जिसकी अनुमानित कीमत रू. 50 लाख साथ में काटने का औजार को जप्त कर भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में श्री संतोष पैकरा उपवनक्षेत्रपाल स.प.अ. सिघोडा श्री सतीश पटेल वनपाल सपअ बलौदा, श्री अनिल कुमार प्रधान, वनपाल पत्र सरायपाली बसना परिक्षेत्र के सुश्री नैन्सी प्रतिमा तिग्गा, वनपाल श्री बिरेन्द्र पाठक वनपाल वनरक्षक श्री आकाश बेहार, श्री चन्द्रशेखर सिदार श्री ज्वालाप्रसाद पटेल, श्री सुनिल कुमार ज़मीदार श्री हेमंत कुमार ध्रुव, श्री मुकेश कुमार निषाद श्री दिनेश कुमार प्रधान, सुरेश कुमार साह, प्रेमप्रकाश कुरै तुलेश बुडेक, ललित पटेल राकेश पटेल, पुरुषोत्तम साइ टीकेश्वर साव, सोहनलाल यादव, रविलाल निर्मलकर, श्रीमती मीना पटेल, श्रीमती रूपा चतुर्वेदी सभी का सराहनीय योगदान रहा ।


0 टिप्पणियाँ