कसडोल
आज सुबह लगभग 8 बजे कसडोल के बलार रोड निवासी व जनपद पंचायत कसडोल के मनरेगा विभाग में कार्यरत सहायक ग्रेड3 के कर्मचारी मनपुरन साहू ने अपने घर मे फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली । खबर मिलते ही नगर में शोक की लहर फैल गयी । बताया जाता है कि मनपुरन साहू की पत्नी साल भर से अपने मायके में रहती थी । और आये दिन शराब पीने के वजह से दोनों में विवाद होते रहता था । जिसके कारण मनपुरन की तबियत बिगड़ने लगी थी । उनका इलाज साल भर से रायपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था । जनपद के कर्मचारियों ने बताया कि ओ महीने में 15 दिन ही डयूटी में आते थे । उनकी मानसिक स्थिति ठीक नही थी । पारिवारिक कलह के बीच ओ अपने आप को हमेशा अकेला महसूस कर रहा था । शायद पत्नी वियोग और शराब का अधिक सेवन करने के कारण ही उन्होंने ये कदम उठाया होगा ।


0 टिप्पणियाँ