आखिरकार दबोचे गए नशे का सौदागर,,,,,,,,,,,,गणतंत्र दिवस के दिन अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 13 कोचियों को पकड़ा गया,,,,,,,लवन नगर में वार्ड पार्षद अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुए रंगे हाथों किया गया गिरफ्तार,,,,,,,थाना भाटापारा शहर, भाटापारा ग्रामीण, पलारी बिलाईगढ़, सिटी कोतवाली एवं चौकी लवन पुलिस की कार्यवाही,,,

आखिरकार दबोचे गए नशे का सौदागर,,,,,,,,,,,,गणतंत्र दिवस के दिन अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 13 कोचियों को पकड़ा गया,,,,,,,लवन नगर में वार्ड पार्षद अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुए रंगे हाथों किया गया गिरफ्तार,,,,,,,थाना भाटापारा शहर, भाटापारा ग्रामीण, पलारी  बिलाईगढ़, सिटी कोतवाली एवं चौकी लवन पुलिस की कार्यवाही,,,


● *थाना पलारी पुलिस द्वारा ₹25,000 का शराब किया गया जप्त*
● *पुलिस द्वारा कुल 13 शराब कोचियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल*
● *आरोपियों से कुल 605 पाव देसी मदिरा मसाला/अंग्रेजी शराब एवं 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त*
● *अवैध रूप से शराब परिवहन में इस्तेमाल कुल 06 मोटरसाइकिल भी किया गया जप्त*

दिनांक 25 एवं 26.01.2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक कुमार झा के निर्देशन में *थाना भाटापारा शहर, भाटापारा ग्रामीण बिलाईगढ़, पलारी, सिटी कोतवाली एवं चौकी लवन पुलिस* द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले शराब कोचियों पर ताबड़तोड़ *कार्यवाही कर 13 कोचियों को गिरफ्तार* किया गया है। *आरोपियों से कुल 605 पाव देसी मदिरा मसाला/अंग्रेजी शराब, 10 लीटर लीटर कच्ची महुआ शराब तथा 06 मोटर साइकिल जप्त* कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपियों को जेल भेजा गया है। *लवन नगर में वार्ड पार्षद पंकज साहू को भी अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुए रंगे हाथों लवन पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है*

आरोपियों के नाम
01. नंद कुमार साहू पिता शत्रुघ्न लाल साहू उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम मिरगी से *मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 DD1490 एवं 51 पाव देसी मदिरा मसाला जप्त*
02. रमेश कुमार बंजारे पिता मथुरा प्रसाद उम्र 40 वर्ष 
03. योगेंद्र बंजारे पिता रमेश बंजारे उम्र 19 वर्ष दोनों निवासी ग्राम बिलईडबरी थाना सिमगा से *टीवीएस मोपेड क्र. CG 04 HR4601 एवं 46 पाव देसी मदिरा मसाला शराब जप्त*
04. रामदेव ध्रुव पिता पंचूराम ध्रुव उम्र 45 साल निवासी ग्राम खोलवा 
05. नरेंद्र ध्रुव पिता रामलोचन ध्रुव उम्र 30 साल निवासी ग्राम खोलवा 
06. त्रिलोक सलूजा पिता मस्तराम सलूजा उम्र 53 साल निवासी संत माता कर्मा वार्ड भाटापारा। 
*इन तीनों आरोपियों से कुल 95 पाव देसी मदिरा मसाला शराब एवं 02 मोटरसाइकिल जप्त*
07. गोपी कुमार पिता प्रेमलाल बघेल उम्र 26 साल निवासी ग्राम रामपुर से *मोटरसाइकिल क्र. CG22 U1834 एवं 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त*
08. युवराज टंडन पिता मथुरा प्रसाद उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम संडी 
09. राकेश निराला पिता लीलाराम उम्र 19 साल वार्ड क्र. 14 पलारी 
*इन दोनों आरोपियों से मोटर साइकिल क्र. CG22 M5349 एवं 250 पाव देसी मदिरा मसाला कीमती ₹25,000 जप्त*
10. तोरण लाल पिता गजरतन बंजारे उम्र 51 वर्ष निवासी ग्राम वटगन *से 40 पाव देसी मदिरा मसाला शराब जप्त*
11. दशरथ साहू पिता स्व. हीरालाल साहू उम्र 44 साल ग्राम गंगाईपारा रवान *से 58 पाव देसी प्लेन मदिरा शराब जप्त*
12. भूषण निषाद पिता हुरदेशी निषाद उम्र 19 साल महादेव चौक खैरघटा *से 30 पाव देसी मदिरा मसाला शराब जप्त*
13. पंकज साहू पिता तेरसराम साहू उम्र 39 वर्ष निवासी एवं पार्षद वार्ड क्रमांक 01 लवन *से 24 पाव गोवा व्हिस्की अंग्रेजी शराब तथा 11 पाव देसी मदिरा प्लेन कुल 35 पाव शराब जप्त*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ