शादी का प्रलोभन देकर महिला से बलात्कार करने वाला आरोपी 06 घंटे के भीतर किया गया गिरफ्तार ,,,, सिमगा थाना की कार्यवाही,,,,



शादी का प्रलोभन देकर महिला से बलात्कार करने वाला आरोपी 06 घंटे के भीतर किया गया गिरफ्तार ,,,, सिमगा थाना की कार्यवाही,,,,

प्रार्थीया द्वारा आज दिनांक 18.01.2022 को लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 16.01.2022 रात्रि को आरोपी भोजराम साहू द्वारा मैं तुमसे शादी करूंगा कहकर जंगल ले जाकर प्रार्थीया से जबरन शारीरिक संबंध बनाकर जंगल में छोड़ कर भाग गया। कि रिपोर्ट पर थाना सिमगा में अपराध क्रमांक 30/2022 धारा 376 भादवि 3(2)(V) क अनु.जाति/जनजाति निवारण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी का पता तलाश प्रारंभ किया गया। कि रिपोर्ट के मात्र 06 घंटे के भीतर *आरोपी भोज राम साहू पिता मुकेश साहू उम्र 26 साल निवासी ग्राम बनसांकरा थाना सिमगा* को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।  उक्त कार्यवाही सिद्धार्थ बघेल एसडीओपी भाटापारा के नेतृत्व में सउनि ईश्वर टोप्पो, मनोहर राजपूत, महिला प्रधान आरक्षक जागेश्वरी वर्मा द्वारा किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ