चोरी करने वाले 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार,,,,,सभी आरोपी बलौदाबाजार शहर के ही रहने वाले,,,,,बलौदाबाजार शहर मे सिलसिलेवार घटित एक साथ 07 चोरियों का खुलासा,,,,,24 घंटे के अंदर दबोचे गए जिला अस्पताल बलौदाबाजार में चोरी करने वाले आरोपी,,,,,आरोपियों से लगभग 80 हजार रूपये का सामान किया गया बरामद,,, सिटीकोटवाली की कार्यवाही
थाना सिटी कोतवाली के अपराध क्र 18/2022 धारा 379,34 भादवि, 30/2022 धारा 379 भादवि, 37/2022 धारा 380,34 भादवि, 41/2022 धारा 379 भादवि, 856/2021 धारा 457,380,34 भादवि, 853/2021 धारा 379,34 भादवि, 857/2021 धारा 457,380,34 भादवि में 04 आरोपीयों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
नाम आरोपीगण -
01. भुवन कुर्रे पिता धर्मेन्द्र उम्र 20 साल निवासी इंदिरा कालोनी बलौदाबाजार
02. धनेश्वर पटेल पिता प्रभु दयाल उम्र 18 साल निवासी इंदिरा कालोनी बलौदाबाजार
03. आबीद अली पिता मजीद अली उम्र 32 साल निवासी नयापारा दुर्गा चौक बलौदाबाजार
04. भागीरथी विश्वकर्मा पिता गणेश उम्र 30 साल निवासी मण्डी रोड बलौदाबाजार
*01.* प्रार्थी प्रदीपचंद वर्मा ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 07-08.01.2022 के दरम्यानी रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने इसके खेत में लगे मोटर पंप को चोरी कर ले गया था कि रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी का लगातार पता तलाश किया जा रहा था कि आज दिनांक को संदेही आरोपी धनेश्वर पटेल द्वारा अपने साथी भुवन कुर्रे के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया।
*02.* प्रार्थी दौलत बिजौरा ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 03-04.01.2022 के दरम्यानी रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने इसके मोटर सायकल स्प्लेंडर क्रमांक CG 22J 5924 को छत्तीसगढ ट्रेक्टर्स पार्टस दुकान के सामने से चोरी कर ले गया है। कि रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में संदेही आरोपी भागीरथी विश्वकर्मा से कड़ी पूछताछ करने पर उक्त मोटर सायकल को चोरी करना स्वीकार किया ।
*03.* प्रार्थी रविकांत भोसले ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 12-13.01.2022 के दरम्यानी रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने जिला अस्पताल बलौदाबाजार में रखे 35 मीटर कापर स्ट्रीप अर्थिंग कीमती 36,000 रूपये को चोरी कर ले गया है। कि रिपोर्ट पर संदेही आरोपी धनेश्वर पटेल से कड़ी पूछताछ करने पर बताया कि अपने साथी भुवन कुर्रे के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया ।
*04*. प्रार्थी अखिलेश नायक ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 17.01.2022 को किसी आबीद अली ने ट्रक क्रमांक CG 22P 0583 का 15 लीटर डीजल को चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर आज दिनांक को संदेही आरोपी आबीद अली से कड़ी पूछताछ करने पर बताया कि 15 लीटर डीजल को चोरी करना स्वीकार किया ।
*05.* प्रार्थी दीपक कुमार वर्मा ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 10-11.12.2021 के दरम्यानी रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने PWD कालोनी में शैलेश शुक्ला के क्वाटर के दरवाजा का कुंडी तोडकर अंदर प्रवेश कर नगदी ₹6700 को चोरी कर ले गया है। कि रिपोर्ट पर आज दिनांक को संदेही आरोपी धनेश्वर पटेल ने अपने साथी भुवन कुर्रे के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया।
*06*. प्रार्थी दलजीत सिंह चांवला ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 09.12.2021 को अंबेडकर चौक स्थित केडिया विहार के निर्माणाधीन दीवार में लगे 24 नग लोहे के सरिया कीमती ₹1000 को किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर ले गया है। कि रिपोर्ट पर संदेही आरोपी धनेश्वर पटेल से पूछताछ पर अपने साथी भुवन कुर्रे के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया
*07*. प्रार्थी भुनेश्वर प्रसाद साहू ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 30.11.2021 से 04.12.2021 के दरम्यानी रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने मंगलम कालोनी में मेरे के दरवाजा का ताला तोडकर अंदर प्रवेश कर नगदी ₹1000 को चोरी कर ले गया है। कि रिपोर्ट पर आज दिनांक को संदेही आरोपी धनेश्वर पटेल ने अपने साथी भुवन कुर्रे के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया ।
आरोपीयों से मेमोरण्डम के आधार पर *नगदी, मोटर पंप, मोटर सायकल एवं डीजल कुल कीमती लगभग ₹80,000 का सामान जप्त* करते हुये चारों आरोपियों को गिरफ्तार का न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में सउनि नान्हूराम अमलीवार, प्रआर नीरज दुबे, अरशद खान, संजय ठाकुर, राकेश ठाकुर, सुखदेव मरावी, आरक्षक मदन सेठ, योगेश यादव का विशेष योगदान रहा।


0 टिप्पणियाँ