जिले के 03 उपनिरीक्षक पदोन्नत होकर बने निरीक्षक,,,,,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने कंधे पर स्टार लगाकर पूरी की पदोन्नति की प्रक्रिया,,,,,,उप निरीक्षक संतोष साहू, किशोर सोनी एवं होलीराम रात्रे पदोन्नत होकर बने निरीक्षक,,,

आज दिनांक 27.01.2022 को पुलिस कार्यालय सभाकक्ष में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा *उपनिरीक्षक किशोर सोनी, संतोष साहू एवं होली राम रात्रे के कंधे पर तीन-स्टार लगाकर पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी की गई।* दिनांक 25.01.2022 को पुलिस मुख्यालय छ.ग. रायपुर द्वारा उपनिरीक्षक से निरीक्षक पदोन्नति आदेश जारी किया गया था। *उक्त आदेश के परिपालन में आज उक्त तीनों उप निरीक्षकों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक कुमार झा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीताम्बर पटेल द्वारा इनके कंधे पर तीन-स्टार लगाया गया तथा निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने की शुभकामनाएं* दिया गया। वर्तमान में निरीक्षक किशोर सोनी थाना प्रभारी राजादेवरी, निरीक्षक संतोष साहू थाना प्रभारी सलिहा एवं निरीक्षक होलीराम रात्रे रक्षित केंद्र बलोदाबाजार में पदस्थ है। इस दौरान कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह, रक्षित निरीक्षक विक्रम बघेल सहित पुलिस कार्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ