महासमुंद पुलिस कप्तान पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल हुए "स्पंदन अभियान" के तहत जवानों से रूबरू, अपराधों की रोकथाम के लिए हुआ क्राइम मीटिंग का आयोजन,,,,,


*आज दिनांक 03:12.2021 को रक्षित केंद्र परिसर महासमुंद में परेड का आयोजन*

महासमुंद पुलिस कप्तान पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल हुए "स्पंदन अभियान" के त हत जवानों से रूबरू, अपराधों की रोकथाम के लिए हुआ क्राइम मीटिंग का आयोजन, 

          रक्षित केंद्र पुलिस लाइन परसदा में पुलिस अधीक्षक महासमुंद द्वारा रक्षित निरीक्षक नीतीश आर नायर महासमुंद की अगुवाई में अनुशासन की जड़ कहे जाने वाले जनरल परेड में उपस्थित अधिकारी /कर्मचारियों के गणवेश निरीक्षण कर मार्च पास्ट कराया गया ॎ इस दौरान जिला अंतर्गत थाना बसना क्षेत्र में 540 किलोग्राम मादक पदार्थ (गांजा ) की अवैध तस्करी के आरोपियों की धरपकड़ कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही में सराहनीय कार्य के लिए क्रमशः आरक्षक क्रमांक 442 नरेश बरिहा, नगर सैनिक क्रमांक 90 रोहित प्रधान , नगर सैनिक क्रमांक 73 सुनील साहू को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया ॎ इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड समाप्ति पश्चात अधिकारी /कर्मचारियों की समस्याओं से रूबरू होकर उनके समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया ॎ समस्या सुनवाई के उपरांत अंत में पुलिस अधीक्षक द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भूरकर  एवं समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों सहित जिला अंतर्गत समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों की उपस्थिति में अपराधियों पर शिकंजा कसने एवं अपराध पर प्रभावी रूप से त्वरित रोकथाम के लिए आयोजित क्राइम मीटिंग में प्रकरणों की समीक्षा की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ