नाबालिक को भगा ले जाने वाले बिहार के एक युवक को पकड़ कर स्थानीय पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल ,,,,, नाबालिग युवती मोबाइल गेम में फ्री फायर गेम खेलते हुए चैटिंग के दौरान बिहार के लड़के के प्रेमजाल में फंस कर घर से भाग गई थी।

पिथौरा,रजिन्दर खनूजा

महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम  की एक नाबालिक को भगा ले जाने वाले बिहार के एक युवक को पकड़ कर स्थानीय पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।ज्ञात हो कि नाबालिग युवती मोबाइल गेम में फ्री फायर गेम खेलते हुए चैटिंग के दौरान बिहार के लड़के के प्रेमजाल में फंस कर घर से भाग गई थी।

   पिथौरा पुलिस के अनुसार   थाना क्षेत्र के एक ग्राम 16 वर्षिय लड़की अपने घर से 18 दिसंबर को गायब हो गई थी।आसपास पतासाजी के बाद परिजनो ने लड़की की गुमशुदगी की शिकायत स्थानीय पुलिस थाना में दर्ज कराई  थी। जिस पर गुम इंसान कायम कर थाना प्रभारी केशव कोशले ने पुलिस अधीक्षक को पूरे मामले की जानकारी देकर गंभीरता से जांच प्रारम्भ की।जांच के दौरान लड़की के मोबाइल नम्बर को भी ट्रैस किया जा रहा था।श्री कोशले ने बताया कि लड़की का मोबाइल नम्बर लगातार बिहार के जमुई गांव में ट्रेस हो रहा था।जिससे पुलिस को यह पता चल गया कि गुम हुई लड़की लगातार जमुई में ही है।इसके बाद एस पी महासंमूंद के मार्गदर्शन में पिथौरा पुलिस ने एक टीम बनाकर युवती को लेने जमुई भेज गया।इसके बाद बिहार पुलिस की मदद से जमुई में ही पिथौरा पुलिस ने युवती बरामद कर ली।वही नाबालिक लड़की के प्रेमी चंदन कुमार को पिथौरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।युवती एवम आरोपी के बयान से एक चौकाने वाला मामला सामने आया।पूछताछ में पता चला कि  नाबालिक लडकी फ्री फायर नामक ऑनलाइन मोबाइल  गेम खेलती थी।आनलाईन गेम खेलते खेलते ही यह नाबालिग युवती बिहार के युवक से प्रेम कर बैठी थी । आरोपी द्वारा पुलिस को दी गयी जानकारी के अनुसार उसने नाबालिक लडकी से शादी कर ली थी और साथ रहने लगा था ।बहरहाल पिथौरा पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक पर धारा,363,366,376,2 ड,4 ,6 पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई कर युवक को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ