छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को भेजा गया जेल,,,,
आरोपी द्वारा पीड़िता को आये दिन परेशान करता था,,,,,सिटी कोतवाली का मामला,,,,,
थाना प्रभारी विजय चौधरी के नेतृत्व में थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार के अपराध क्रमांक अपराध क्रमांक 837/2021 धारा 354, 354घ भादवि, 08, 12 पाक्सो एक्ट के आरोपी को रिमाण्ड पेश कर जेल भेजा गया।
नाम आरोपी – विश्वनाथ सांवरा पिता पहरी सांवरा उम्र 21 वर्ष निवासी पंचशील नगर बलौदाबाजार
मामला इस प्रकार है दिनांक 03.12.2021 को पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि विश्वनाथ सांवरा पिछले एक माह से स्कुल जाते समय इसका पीछा करता था व पीड़िता के हाथ बांह को पकड़ता था कही ले जाने की धमकी देता व पीड़िता के घर के बाहर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दे रहा था कि पीड़िता के रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया आरोपी विश्वनाथ सांवरा को आज दिनांक 09.12.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।


0 टिप्पणियाँ