पदभार ग्रहण करते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा ने ली अपराध समीक्षा बैठक,,,,,
माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप चिटफंड मामलों की त्वरित जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी किये जाने हेतु दिया गया निर्देश,,,,,,थाना/चौकी में आने वाले फरियादियों से संयमित व्यवहार कर उनकी समस्याओं का तत्काल निराकरण कर आवेदकों को संतुष्ट करने हेतु दिया गया हिदायत,,,,,,,,, थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध कार्य के संचालन एवं उस पर रोक नहीं लगाने वाले प्रभारियों पर की जाएगी दंडात्मक कार्यवाही,,,,,,,
*आज दिनांक 06.12.2021 को दोपहर 01.00 बजे से पुलिस कार्यालय सभाकक्ष में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार झा द्वारा अपराध समीक्षा बैठक लिया गया।* बैठक में विस्तार से अपराधों, कानून व्यवस्था एवं गुंडे बदमाशों की स्थिति की समीक्षा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा लंबित अपराध, लंबित चालान, लंबित शिकायत एवं एफएसएल संबंधी मामलों का तत्काल निकाल करने, महिला, नाबालिक बालक-बालिका संबंधी मामलों में अपराध दर्ज कर आरोपियों के विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु सख्त निर्देश दिया गया।
बैठक मे माननीय मुख्यमंत्री महोदय के निर्देशों के अनुरूप चिटफंड मामलों की जांच कार्यवाही में गतिशीलता लाकर, आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी एवं चिटफंड कंपनी द्वारा अर्जित संपत्तियों की कुर्की की कार्यवाही करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि थाना/चौकी में आने वाले फरियादियों/आवेदकों से संयमित व्यवहार कर उनकी शिकायतों पर तत्काल समुचित वैधानिक कार्यवाही कर आवेदकों को संतुष्ट करने का प्रयास किया जाना चाहिए। *बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट रूप से कहा कि थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध कार्यों के संचालन एवं उस पर रोक नहीं लगाने वाले प्रभारियों पर कड़ी दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।*
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पीताम्बर पटेल, एसडीओपी बिलाईगढ़ संजय तिवारी, अभिषेक सिंह उप पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थ बघेल एसडीओपी भाटापारा, रक्षित निरीक्षक विक्रम बघेल, उपनिरी टी.एन.यादव एवं समस्त थाना एवं चौकी प्रभारीगण उपस्थित थे।


0 टिप्पणियाँ