शादी एवं प्रेम का झांसा देकर नाबालिक बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को, राजस्थान से किया गया गिरफ्तार,,,,, पीड़िता को सकुशल उसके परिजन को किया गया सुपुर्द

                  

शादी एवं प्रेम का झांसा देकर नाबालिक बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को, राजस्थान से किया गया गिरफ्तार,,,,,  पीड़िता को सकुशल उसके परिजन को  किया गया सुपुर्द

 *बाल सुरक्षा सप्ताह के मद्देनजर जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन अपहरण के अन्य मामलों में भी पुलिस टीम दिल्ली राजस्थान भेजी गई है । तकनीकी विश्लेषण के आधार पर साइबर सेल बलौदा बाजार के माध्यम से पीड़िता को आरोपी के चंगुल से किया गया बरामद। 
    

 थाना  प्रभारी रोशन राजपूत थाना भाटापारा ग्रामीण द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए नाबालिक बालिका को बहला-फुसलाकर भगाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को, राजस्थान से किया गया गिरफ्तार*

प्रकरण का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 05.10.2021 को प्रार्थी ने  इसकी नाबालिग पुत्री को विधि पूर्ण संरक्षण से भगा कर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध क्र. 485/ 2021 धारा 363,366,भादवि एवं 17,18 पोक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया! प्रकरण की विवेचना दौरान गवाहों के कथन के आधार पर आरोपी वासुदेव पाल एवं विधि से संघर्षरत बालक को दिनांक 08.10.2021 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया था! प्रकरण की पीड़िता एवं मुख्य अभियुक्त की पता तलाश हेतु तकनीकी विश्लेषण के आधार पर  सहायक उपनिरीक्षक अश्वनी पडवार के नेतृत्व में टीम तैयार कर उदयपुर राजस्थान भेजा गया था पीड़िता को अभियुक्त गुलाब सिंह पनवार उर्फ रणवीर पिता दलपत सिंह पनवार उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम सिवेरा थाना सिरोही राजस्थान के कब्जे से सकुशल बरामद कर पीड़िता एवं अभियुक्त को थाना भाटापारा ग्रामीण लाया गया पीड़िता ने अपने कथन में आरोपी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करना बताने पर प्रकरण में धारा 376 भादवी 04,06 पॉक्सो एक्ट जोड़ी जा कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया जिसे माननीय न्यायालय रिमांड हेतु भेजा गया !

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ