दो अलग अलग प्रकरण में 2 आरोपी गिरफ्तार ,,,अवैध कच्ची शराब के साथ पुलिस हिरासत में ,,,सरायपाली ,सिंघोडा थाना की कार्यवाही,

 दिनांक 19.11.2021को मुखबीर की सुचना पर ग्राम भगत सरायपाली में आरोपी 1 रतन सिंह निषाद पिता बहादुर निषाद उम्र 50 साल 2 अभिमन्यु बरिहा पिता क्षेमानिधि बरिहा उम्र 45 साल  साकिनान  ग्राम कलेंडा थाना सिंघोडा जिला महासमुंद के कब्जे से 02 प्लास्टिक की बोरी में रखे 60 लीटर भरी हाथ भट्टी महुआ शराब  कीमती 12000 /-रुपये को जप्त कर आरोपीगणों के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लेकर आरोपीगणों को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया। वही दिनांक 20.11.2021को मुखबीर की सुचना पर ग्राम गुठानिपाली में आरोपी 1 मिनीकेतन सिंह पिता सुरेश सिंह उम्र 24 साल 2 सुरेश सिंह पिता लालो सिंह उम्र 43 साल  साकिनान  ग्राम गुठानिपाली थाना सिंघोडा जिला महासमुंद के कब्जे से  25  लीटर  हाथ भट्टी महुआ शराब  कीमती 5000 /-रुपये एवम परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त कर आरोपीगणों के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लेकर आरोपीगणों को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ