एक जिस्म दो जान वाले दो जुड़वा भाई शिवनाथ और शिवराम ने की आत्महत्या, कारण अज्ञात
दोनों ने जहर खाकर खुदकुशी की है। दोनों की मौत की खबर से गांव में मातम पसर गया। वहीं आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है,,,,,
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार के खैन्दा गांव निवासी दो जुड़वा भाई ने आत्महत्या कर ली है। दोनों ने जहर खाकर खुदकुशी की है। दोनों की मौत की खबर से गांव में मातम पसर गया। वहीं आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।20 वर्षीय शिवनाथ और शिवराम दोनों जुड़वा भाई का शरीर जन्म से जुड़ा हुआ है। एक जिस्म और दो जान लेकर दोनों भाई हंसी खुशी जीवन बीता रहे थे। बता दें कि दोनों भाईयों के 2 सिर 4 हाथ और 2 पैर थे। दोनों जुडवा भाईयों को देखने के लिए देश विदेश से लोग पहुंचते थे।हाल ही में दोनों भाईयों का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें दोनों भाई ने एक स्कूटर खरीदा। फिर अपने सुविधा अनुसार स्कूटर को मोडिफाई कराया। वहीं जब दोनों भाई स्कूटर लेकर मार्केट निकले, तब देखते ही रह गए। इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया था। वहीं अब दोनों की मौत की खबर ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है।


0 टिप्पणियाँ