आत्मानंद स्कूलों में 57 रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति के लिए 30 तक आवेदन,,,,बलौदाबाजार जिले में भर्ती प्रक्रिया शुरू,,,


आत्मानंद स्कूलों में 57 रिक्त पदों पर 
संविदा नियुक्ति के लिए 30 तक आवेदन,,,,बलौदाबाजार जिले में भर्ती प्रक्रिया शुरू


बलौदाबाजार

जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद स्कूलों में विभिन्न प्रकार के 57 पदों पर संविदा आधार पर नियुक्ति के लिए 30 अक्टूबर तक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बलौदाबाजार में आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले की छह विकासखण्ड- बलौदाबाजार, बिलाईगढ़, कसडोल, पलारी, भाटापारा और सिमगा की स्वामी आत्मानंद स्कूलों में पूर्व में की गई भरती के बाद बचे हुये विभिन्न संवर्गो के रिक्त पदों पर पदों पर संविदा नियुक्ति के लिए सूचना जारी कर दिया गया है। रिक्त पदों में मुख्य रूप से व्याख्याता 9 पद, शिक्षक 7 पद, प्रधानपाठक 2 पद, सहायक शिक्षक 7 पद, व्यायाम शिक्षक 2 पद, भृत्य 24 पद और चौकीदार के 6 पद शामिल हैं। जिले की सरकारी वेबसाईट पर इस संबंध में विस्तृत विवरण का अवलोकन किया जा सकता है। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार पंजीकृत डाक के जरिये निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ