महासमुन्द: 4 लाख का गांजा के साथ बलौदाबाजार जिले का गांजा तस्कर सांकरा पुलिस के हत्थे चढ़ा ,,,,,स्विफ्ट कार सहित 40 किलो गांजा जब्त ,,,नारकोटिक एक्ट के तहत की गई कार्यवाही ,,,

महासमुन्द: रजिंदर खनूजा

 पुलिस अधीक्षक  दिव्यांग कुमार पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  मेघा टेम्भूरकर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस  विनोद कुमार मिंज,एवं  साँकरा थाना प्रभारी श्री सूर्यकांत भारद्वाज के निर्देशन में  दिनाँक 5/10/2021को  साँकरा पुलिस  द्वारा  भगत देवरी  ओवर ब्रिज के नीचे ग्राम शाल्डिह तरफ से आ रहे संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी,कि चेकिंग दौरान स्विफ्ट कार no CG 04 HD 3918  आया जिसे  ईशारा करके रोका गया, नाम पता पूछने परअपना नाम  महेंद्र कुमार पिता अशोक कुमार 24 साल पता दयालपुर थाना सलिहा  बालोदा बाजार तथा दूसरा व्यक्ति लखन लाल पिता घसीराम पटेल 27 साल करनोड थाना बिर्रा जांजगीर चांपा का रहने वाला बताया तथा उसके वाहन की तलासी लेने पर तीन सफेद रंग के बोरी अंदर में कुल 40.800किलोग्राम  अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती करीबन 410000 रुपये का पाया गया, नारकोटिक्स एक्ट का अपराध घटित कर पाए जाने से थाना साँकरा में अपराध क्रमांक 192/2021 धारा 20(b) NDPS ACT कायम कर विधिवत  40.800kg गांजा कीमती करीबन 410000 रुपये व एक पुरानी इस्तेमाली स्विफ्ट कार 20000 रुपये व सैमसंग मोब किमती 500 रुपए व नगदी 1000रुपये जुमला कीमती 611500 रुपए को जप्त कर आरोपी को  गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर लिया गया ।सम्पूर्ण कार्यवाही निरीक्षक सूर्यकांत भारद्वाज,सहायक उप निरीक्षक-  , राजेंद्र भोई आरक्षक जितेंद्र बाघ,  वीरेंद्र साहू, , रमाकांत साहू, दिलीप सेठ आदि का विशेष योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ