कसडोल । महिंद्रा ट्रैक्टर्स के अधिकृत शो रूम करसा ट्रैक्टर्स कसडोल का क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव शकुंतला साहू के मुख्य आतिथ्य में कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में एवं पूर्व विधायक अरुण मिश्रा के विशेष आतिथ्य में शुभारम्भ,,,,,

शकुंतला साहू एवं सुरेन्द्र शर्मा ने " करसा ट्रैक्टर्स " का शुभारंभ किया 

====================================

कसडोल । महिंद्रा ट्रैक्टर्स के अधिकृत शो रूम करसा ट्रैक्टर्स कसडोल का क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव शकुंतला साहू के मुख्य आतिथ्य में कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में एवं पूर्व विधायक अरुण मिश्रा के विशेष आतिथ्य में शुभारम्भ हुआ । इस अवसर पर क्षेत्र के किसान एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।

        शनिवार 18 सितम्बर को दोपहर करीब एक बजे महिन्द्रा ट्रैक्टर्स के अधिकृत शो रूम करसा ट्रैक्टर्स कसडोल का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव शकुंतला साहू के मुख्य आतिथ्य में , कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा के अध्यक्षता में तथा पूर्व विधायक अरुण मिश्रा , पत्रकार संघ के प्रदेश सचिव दिनेश मिश्रा , जिलाध्यक्ष रामाधार पटेल तथा महिन्द्रा ट्रैक्टर्स के छत्तीसगढ़ प्रभारी हरेन्द्रसिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक एवं संसदीय सचिव सुश्री शकुंतला साहू ने कहा कि हमें अपने बच्चों को पढ़ाई लिखाई के बाद आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देना चाहिए । छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों का कर्जा माफ करने एवं धान का समर्थन मूल्य 2500 रुपये दिए जाने से राज्य के हजारों किसान ट्रैक्टर खरीदकर वैज्ञानिक एवं तकनीकी कृषि को अपना रहे हैं । इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि महिन्द्रा ट्रैक्टर्स ने अपने बेहतर सर्विसेस के माध्यम से बहुत ही कम समय में छत्तीसगढ़ अंचल में अपना वर्चस्व स्थापित कर लिया है । कसडोल अंचल में करसा ट्रैक्टर्स को अधिकृत किए जाने के लिए महिन्द्रा ट्रैक्टर के क्षेत्रीय अधिकारी हरेन्द्रसिंह के प्रति धन्यवाद दिया । कार्यक्रम को पूर्व विधायक अरूण मिश्रा ने संबोधित करते हुए करसा ट्रैक्टर के डीलर कमलेश रमेश साहू के कड़ी मेहनत को उपस्थित लोगों के लिए प्रेरणास्पद बताया ।कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष नीलू साहू , जिला पंचायत सभापति गोरेलाल साहू , युंका के जिलाध्यक्ष मानस पाण्डेय , चंदन साहू , रोशन मिश्रा , सुख सागर जायसवाल , राधा ट्रैक्टर के लीलाधर साहू , गनपत वर्मा , अशोक यादव , सुरेन्द्र पाण्डेय , आयुष साहू , आदेश साहू सहित भारी संख्या में अंचल के किसान एवं पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ