सरसींवा : ईस्माइल खान
*सामुहिक बलात्कार करने वाले 02 आरोपीयो को अपराध कायमी के 02 घण्टे के अंदर थाना सरसीवा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर किया गिरफ्तार।*
*आरोपीगण द्वारा प्रार्थिया से बारी-बारी से बनाया गया जबरदस्ती शारीरीक सबंध।*
*दोनो आरोपीगण सगे भाई है जिनके द्वारा अपने ही रिस्तेदार से बनाया गया जबरन शारीरीक सबंध।*
पुलिस अधीक्षक श्री आई.के.एलिसेला द्वारा महिला सबंधी अपराध होने से गंभीरता से लेते हुए प्रकरण के आरोपीयो को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु कड़े निर्देश दिये गये थे। पिताम्बर पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, संजय तिवारी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बिलाईगढ़ के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरसींवा राजेश साहू के कुशल नेतृत्व में तत्काल प्रकरण के 02 आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया ।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है दिनांक 30.08.2021 को प्रार्थिया/पीड़िता द्वारा लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रार्थिया दिनांक 01.08.2021 से 16.08.2021 तक अपने पति के साथ अपने बुआ सास के घर ग्राम सिरपुर में रूकी थी। इसी दरमियान दिनांक 15.08.2021 को इसके बुआ सास के लड़के बलराम जायसवाल और भरतलाल जायसवाल दोनो भाई बारी-बारी से प्रार्थिया के साथ जबरदस्ती बलात्कार किये है तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिये है। कि रिपोर्ट पर आरोपियान बलराम जायसवाल और भरत जायसवाल के विरूद्ध अप0क्र0 227/2021 धारा 376(डी),506 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया है।
विवेचना दौरान घटना स्थल का निरीक्षण कर पीडिता व गवाहो का ब्यान लिया गया। आरोपियों को उनके निवास स्थान सिरपुर से गिरफ्तार कर घटना के सबंध मे बारिकी से पुछताछ किया गया। आरोपीयो द्वारा अपराध धारा सदर की घटना घटित कारित करना स्वीकार किया, जिसके उपरांत दोनो आरोपियो को दिनांक 30.08.2021 को विधिवत् समय सदर में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
आरोपीयो का नाम-
01. बलराम जायसवाल पिता परमानंद जायसवाल उम्र 25 वर्ष
सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक राजेश साहू, उप निरी. जी. एस. देशमुख, प्र.आर. विष्णु टंडन, मोहन मेश्राम, श्रवण टण्डन,देव निराला, कैलाश जांगडे का विशेष योगदान रहा है ।


0 टिप्पणियाँ