https://ift.tt/zH4uSch Weather News: छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है और आने वाले चार दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ने की संभावना जताई गई है. राजनांदगांव में 36°C के साथ सबसे ज्यादा गर्मी दर्ज की गई, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 13.5°C रहा. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में फिलहाल मौसम पूरी तरह शुष्क है और अगले एक सप्ताह तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. द्रोणिका प्रणाली सक्रिय होने के बावजूद फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं. रायपुर समेत पूरे प्रदेश में तेज धूप और बढ़ती गर्मी लोगों को दिन में परेशान कर सकती है.
from छत्तीसगढ़ News in Hindi, छत्तीसगढ़ Latest News, छत्तीसगढ़ News https://ift.tt/ZEF2dpV
via IFTTT


0 टिप्पणियाँ