https://ift.tt/wgf9sCI News: टीम इंडिया की शानदार जीत ने इस बार होली के रंगों को और भी खास बना दिया है. टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर भारत ने क्रिकेट की दुनिया में नया इतिहास रच दिया है. इसी के साथ भारत तीन टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम भी बन गई है. इस ऐतिहासिक जीत का जश्न पूरे देश में होली और दिवाली की तरह मनाया जा रहा है. गली-मोहल्लों से लेकर चौक-चौराहों तक ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और भारत माता की जय के नारों से माहौल गूंज रहा है. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भी क्रिकेट प्रेमी रात से सड़कों पर उतरकर जश्न मनाते नजर आए और खिलाड़ियों को सलाम किया.
from छत्तीसगढ़ News in Hindi, छत्तीसगढ़ Latest News, छत्तीसगढ़ News https://ift.tt/7qNkQVA
via IFTTT


0 टिप्पणियाँ