Chhattisgarh Weather: प्रेमियों पर मौसम भी मेहरबान! Valentine पर रायपुर में धुंध, अंबिकापुर में ठंड का एहसास

https://ift.tt/yJKclzY Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम फिलहाल पूरी तरह स्थिर बना हुआ है और अगले सात दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. रायपुर में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा. प्रदेश में कोई सक्रिय मौसम प्रणाली प्रभावी नहीं है, जिसके कारण बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे. 14 फरवरी को रायपुर में हल्की धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है, जिससे वैलेंटाइन डे पर मौसम सुहाना रह सकता है. फिलहाल दिन में हल्की गर्माहट और रात में ठंडक के साथ मौसम सामान्य स्तर पर बना रहेगा.

from छत्तीसगढ़ News in Hindi, छत्तीसगढ़ Latest News, छत्तीसगढ़ News https://ift.tt/eT3oXPv
via IFTTT

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ