कसडोल - वन्यप्राणी की लगातार हो रही है मौत,,,,मादा चीतल की मौत,,,बिना पोस्टमार्टम के दफनाया,,,लापरवाह वन रक्षकों को डीएफओ ने किया निलंबित,,,,अर्जुनी वन परिक्षेत्र का मामला,,,

कसडोल - वन्यप्राणी की लगातार हो रही है मौत,,,,मादा चीतल की मौत,,,बिना पोस्टमार्टम के दफनाया,,,लापरवाह वन रक्षकों को डीएफओ ने किया निलंबित,,,,अर्जुनी वन परिक्षेत्र का मामला,,,

कसडोल - आपको बतादे कि दिनांक 23 अक्टूबर 2025 को बलौदाबाजार वनमण्डल के अर्जुनी वन परिक्षेत्र अंतर्गत दक्षिण महराजी परिसर में एक मादा चीतल की मौत हो गयी थी ।  वन्यप्राणी को वनरक्षक द्वारा बिना उच्च अधिकारियों को सूचित किए तथा बिना पोस्टमार्टम कराए मृत वन्यप्प्राणी को दफनाए जाने के प्रकरण को वन मंडल अधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेकर संबंधित परिसर रक्षक को निलंबित किया है। 


परिक्षेत्र अधिकारी अर्जुनी द्वारा प्रारंभिक जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि मृत चीतल को पहले एक स्थान पर दफनाने के बाद, पुनः दूसरे स्थान पर स्थानांतरित कर दोबारा दफनाया गया था। यह संपूर्ण प्रक्रिया विभागीय नियमों, वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 एवं निर्धारित कार्यप्रणालियों के विपरीत पाई गई।


घटना की जानकारी प्राप्त होते ही वनमण्डलाधिकारी बलौदाबाजार द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर वनरक्षक श्री राजेश्वर वर्मा एवं श्री नरोत्तम पैंकरा को कर्तव्य की उपेक्षा एवं अनुशासनहीनता के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही, घटना की विस्तृत जांच के के लिए उप वनमण्डल अधिकारी कसडोल को निर्देशित किया है। 


वनमण्डलाधिकारी बलौदाबाजार धम्मशील गणवीर ने कहा कि - “वन्यजीवों की सुरक्षा, पारदर्शिता और संवेदनशीलता वन विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा अपने कर्तव्य में लापरवाही या सूचना छिपाने का कृत्य किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। घटना की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों पर कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।”

वन मंडल अधिकारी द्वारा क्षेत्रीय अमले को यह निर्देश भी जारी किए गए हैं कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए नियमित निगरानी, त्वरित सूचना आदान-प्रदान एवं रिपोर्टिंग प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ किया जाए। साथ ही, सभी परिक्षेत्रों में वन्यजीव गश्ती दलों की जिम्मेदारी और सतर्कता बढ़ाने हेतु भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ