महासमुंद, जिले के ओड़िसा सीमा के सिंघोड़ा पुलिस ने चेंकिंग नाका में सोने के अवैध परिवहन पर बडी कार्यवाही की है,,,,यहां लग्जरी कार होण्डा सिटी में सोने की बिस्कीट व सोने की पत्ती की तस्करी करते 01 आरोपी हिरासत में लिया गया है,,,,,

महासमुंद, जिले के ओड़िसा सीमा के सिंघोड़ा पुलिस ने चेंकिंग नाका में सोने के अवैध परिवहन पर बडी कार्यवाही की है,,,,यहां लग्जरी कार होण्डा सिटी में सोने की बिस्कीट व सोने की पत्ती की तस्करी करते 01 आरोपी हिरासत में लिया गया है,,,,,



महासमुंद : आपको बतादे कि पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3.126 कि.ग्रा. (सोने का बिस्कीट व पत्ती) कीमती 2,00,06,400 रूपयें एवं एक कार कीमती 4,00,000 रूपयें जुमला कीमती 2,04,11,400 रूपयें ( दो करोड चार लाख ग्यारह हजार चार सौ) कीमत की सामग्री जप्त की है।उक्त कार्यवाही सायबर सेल एवं थाना सिंघोड़ा की टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई।
   मिली जानकारी के अनुसार जिला पुलिस टीम को दिनांक 18.01.2024 को मुखबीर से सूचना मिली कि ओड़िसा से एक व्यक्ति भारी मात्रा में सोना लेकर जाने वाले है। मुखबीर की सूचना पर सायबर सेल एवं थाना सिंघोडा की टीम अन्तर्राजीय चेक पोस्ट रेहटीखोल के पास नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहन का इंतजार कर रहे थी कि ओडिसा की तरफ से एक सफेद रंग की होण्डा सिटी कार क्रमांक MH 26 AK 4501  तेज रफ्तार से महासमुंद की ओर आ रही थी। उक्त वाहन को चेक पोस्ट के पास रोका गया। वाहन चालक से  पूछताछ करने पर खड़कपुर पश्चिम बंगाल से नादेड़ महाराष्ट्र जाना बताया और पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगे। संदिग्ध का जवाब संतोषप्रद नही पाये जाने से उसे वाहन से उतार कर तलाशी ली गई तो वाहन में एक चेम्बर मिला। संदिग्ध चेम्बर को खोलवाया गया जिसके अंदर तीन पैकेट मिला, पैकेट को खोलने पर एक पैकेट में 11 नग सोने का बिस्किट, दूसरे पैकेट में 03 नग सोने का बड़ा पट्टी एवं तीसरे पैकेट में 05 नग सोने का छोटा पट्टी मिला। पुलिस टीम 11 नग सोने का बिस्किट, 03 नग सोने का बड़ा पट्टी एवं 05 नग सोने का छोटा पट्टी कुल वजनी 3 किलो, 126 ग्राम कीमती 2,00,06,400 रूपयें एवं एक होण्डा सिटी कार क्रमांक MH 26 AK 4501  कीमती 4,00,000 रूपयें जुमला कीमती 2,04,11,400 रूपये को जप्त कर थाना सिंघोडा में अपराध/धारा 102 जा.फौ. के तहत् कार्यवाही किया गया। 
यह सम्पूर्ण कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुन्द राजेश कुकरेजा (IPS) के मार्गदर्शन मे अति0 पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पु) सरायपाली अभिषेक केसरी के निर्देशन में थाना प्रभारी सिंघोडा निरीक्षक अमित शुक्ला, साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक संतोष सिंह एवं थाना सिंघोड़ा व सायबर सेल द्वारा की गई। 

*जप्त सामग्री:-*
01. सोने का बिस्कीट, पत्ती कुल वजनी 3 किलो 126 ग्रा. जुमला कीमती 2,00,06,400 रूपये।
02. होण्डा सिटी कार क्रमांक MH 26 AK 4501  कीमती 4,00,000 रूपये।

*जुमला कीमती 2,04,11,400 (दो करोड़ चार लाख ग्यारह हजार चार सौ) रूपयें।*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ