पिथौरा: पुलिस द्वारा चोरी के आरोपी को किया 02 घंटे के भीतर गिरफ्तार,,,,, नौकर ही निकला आरोपी,,,,,,,आरोपी से जप्त नगद 270000 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त हथौड़ी एवं पेचकश किया जब्त,,,,,

पिथौरा: पुलिस द्वारा चोरी के आरोपी को किया 02 घंटे के भीतर गिरफ्तार,,,,, नौकर ही निकला आरोपी,,,,,,,
आरोपी से जप्त नगद 270000 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त हथौड़ी एवं पेचकश किया जब्त,,,,,


पिथौरा, 24.06.23 के रात्रि 02:30 बजे प्रार्थी अनुराग अग्रवाल पिता रमेशचंद अग्रवाल उम्र 29 वर्ष निवासी वार्ड क. 10 पिथौरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह और उनका परिवार एक रिश्तेदार की शादी में रायपुर गये हुये थे वापस आकर रात्रि 02 बजे देखे तो उनके घर का दरवाजा टूटा हुआ था और अलमारी का लॉक टूटा था और अलमारी में रखे 270000 रूपये को कोई अज्ञात चोर चोरी कर लिया है। प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना पिथौरा में अपराध कमांक 139 / 2023 धारा 457, 380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। संपूर्ण हालात से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर पुलिस अधीक्षक महासमुंद द्वारा टीम गठित कर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किये जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री आकाश राव गिरपुजे के निर्देशन पर एसडीओपी पिणारा श्री प्रेम साहू के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पिथौरा निरीक्षक शिवानंद तिवारी द्वारा टीम गठित कर शीघ्र ही नाकेबंदी कर संदेहियों से पूछताछ किया गया जिस पर आरोपी राहुल यादव पिता मोहन यादव उम्र 18 वर्ष निवासी साल्हेडीह थाना तेंदूकोना के ऊपर शक होने पर हिकमत अमली से पूछताछ किया गया जो अपना अपराध कबूल किया जिसके कब्जे से नगद 270000 रूपये एवं आलाजरब एक नग एवं एक नग हथौड़ी जप्त किया गया एवं आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना पिथौरा के आरक्षक उमेश साहू, शैलेष ठाकुर ठाकुरराम पटेल, संजय निषाद, गोपाल यादव, सायबर सेल के आरक्षक देव कोसरिया की सराहनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी राहुल यादव पिता मोहन यादव उम्र 18 वर्ष निवासी साल्हेडीह थाना तेंदूकोना को दिनांक 24.06.23 के 07:00 बजे गिरफ्तार किया गया।आरोपी से नगद 270000 रूपये, एक नग हथौड़ी, एक नग पेचकश जप्त किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ