बलौदाबाजार :संतोष साहू। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हेलीपैड सिंगारपुर पर आत्मीय स्वागत,,,,कोडार में भेंट- मुलाकात कार्यक्रम में लगे सौगातों की झड़ी,,,,,जिले में 128 करोड़ 54 लाख रूपए से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया ,,,,पढ़िए पूरी रिपोर्ट,,,,,

बलौदाबाजार :संतोष साहू।  मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल का हेलीपैड सिंगारपुर पर आत्मीय स्वागत,,,,कोडार में भेंट- मुलाकात कार्यक्रम में लगे सौगातों की झड़ी,,,,,जिले में 128 करोड़ 54 लाख रूपए से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया ,,,,पढ़िए पूरी रिपोर्ट,,,,,



बलौदाबाजार:संतोष साहू । प्रदेश व्यापी भेंट- मुलाकात कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिंगारपुर  पहुंचे। मिनी स्टेडियम में हेलीपैड पर मुख्यमंत्री   का स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने गर्मजोशी  से स्वागत किया।  भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री श्री बघेल सिंगारपुर में माता मावली मंदिर दर्शन करने के बाद कड़ार में रीपा गतिविधियों का अवलोकन, आम जनता  से भेंट- मुलाकात करेंगे। इसके बाद सिंगारपुर में  सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का  संसदीय सचिव एवं कसडोल विधायक सुश्री शकुंतला साहू, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन,कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष सुशील शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राकेश वर्मा, उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता  ठाकुर,उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद त्रिलोक सलूजा,  कलेक्टर चंदन कुमार, एसएसपी दीपक झा सहित बड़ी संख्या में पहुंचे जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों  ने गुलदस्ता भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। 
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भाटापारा विधानसभा के अंतर्गत ग्राम सिंगारपुर स्थित माँ मावली माता मंदिर में पहुंचकर  पूजा-अर्चना की और समस्त प्रदेशवासियों की सुख,शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

 प्रदेशव्यापी भेंट मुलाकात कार्यक्रम 
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल नेभाटापारा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जिले में 128 करोड़ 54 लाख रूपए से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया ।
   ज़रूरतमंद दिव्यांगों को ट्राइसिकल व हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं में सामग्री व ऋण राशि का चेक सौपा 

 मुख्यमंत्री  श्री भूपेश बघेल आज सोमवार को प्रदेशव्यापी भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत जिले के विकासखण्ड भाटापारा अंतर्गत ग्राम कड़ार पहुँचे।  उन्होंने भाटापारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जिले के 128 करोड़ 54 लाख 34 हजार रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। जिसमें कुल 56 करोड़ 18 लाख़ 97 हजार रूपए के 174 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 72 करोड़ 35 लाख 37 हजार रूपए के 36 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। ज़रूरतमंद चार दिव्यांगों को ट्राइसिकल व एक को व्हीलचेयर प्रदाय की ।वही मोगरी योजना में छह मछुआरो को  अइसबॉक्स और मछली जाल दिए। इसकछत्तीसगढ़ बेरोज़गारी भत्ता योजना के तहत 8 शिक्षित बेरोज़गार युवाओं को स्वीकृत पत्र सौपे। वही ज़िले के कक्षा 10 वीं व 12 वीं मेधावीं 6 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। 
   मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल  ने मुख्यमंत्री सुपोषण योजना में जय लक्ष्मी महिला स्वसहायता समूह को दो लाख रुपये ऋण राशि का चेक समूह की अध्यक्ष श्रीमती प्रभादेवी वर्मा को  दिया । इसके साथ ही एनिमिक पीड़ित महिलाहितग्राहियों को सुपोषण किट दी।
 
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ग्राम कडार में नवनिर्मित रीपा के विभिन्न यूनिटों का अवलोकन करनें पहुँचे*

उन्होंने सबसे पहले मसाला निर्माण यूनिट में पहुँचकर संचालित करनें वाली ओम साईं राम स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा किया*
 
श्रीमती इतरा धीवर ने मुख्यमंत्री को बताया अभी तक हम लोग 50 हजार रुपये का मिर्च मसाले बेच चुके है।*

*उक्त मसाले में हल्दी,मिर्ची एवं धनिया शामिल है*

*गौठान में ओम साईं राम स्व सहायता समूह के सदस्यों द्वारा ही वर्मी कंपोस्ट निर्माण कर रहे है। अभी तक 1 लाख 20 हज़ार रुपये का बिक्री कर चुके है,समूह में कुल 11 महिला सदस्य जुड़े हुए है*


प्रमिला वर्मा ने बताया कि राशन कार्ड बन गया है, चावल, शक्कर, नमक सभी सामग्रियां मिलती हैं।  
प्रमिला ने मुख्यमंत्री से अपने गांव जरहागांव में गोठान बनाने की मांग करते हुए कहा कि यहां रूरल इंडस्ट्रियल पार्क बहुत सुंदर बना है। प्रमिला ने खुशी से कहा- तोर भरोसा हे कका।

ऋण पुस्तिका की जगह पर सुझाएं दूसरा शब्द, उचित शब्द सुझाने वाले को एक लाख रुपये*

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल खेती किसानी से जुड़े शब्दों पर कितने संवेदनशील हैं और हर शब्द की बारीकी पर कितना ध्यान देते हैं। इसकी झलक तब मिली जब उन्होंने मौजूद ग्रामीणों से ही कहा कि आप इसके लिए अच्छा सा सुझाव दें। उपयुक्त सुझाव पर एक लाख रुपये की राशि दी जाएगी।
शब्द बहुत जादुई होते हैं और लोगों की भावनाओं से जुड़े रहते हैं। ये उनके स्वाभिमान से भी जुड़े रहते हैं। 
ऐसे प्रदेश में जहां मुख्यमंत्री ने शपथ ग्रहण के बाद किसानों की कर्जमाफी की घोषणा की।
ऋणपुस्तिका शब्द की जगह दूसरे शब्द का खोजा जाना किसान स्वाभिमान से जुड़ी बात है।

तत्काल सीमांकन करने के निर्देश:

मुख्यमंत्री ने जब राशन कार्ड के बारे में पूछा तो ग्राम कडार की भुनेश्वरी वर्मा ने बताया कि बहु का राशन कार्ड दूसरे ग्राम पंचायत के सरपँच ने बनाया। भुवनेश्वरी ने अपनी जमीन के सीमांकन न होने की समस्या मुख्यमंत्री के सामने रखी, जिसे सुनकर मुख्यमंत्री ने तत्काल सीमांकन करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने बात करते हुए शीतला ठाकुर ने बताया कि  उनके समूह ने अब तक 14 हजार क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट बनाया है। इससे 2 लाख 85 हजार का लाभ अर्जित किया।

गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गोबर खरीदी से लाभान्वित हो रही ब्रिज बाई ने कहा कि मैंने अब तक 50 क्विंटल गोबर बेचे हैं। पैसे मिल रहे हैं। योजना अच्छी है। ब्रिज बाई ने कहा कि अब घर बैठे काम कर रहे हैं।

बेरोजगारी भत्ता योजना का लाभ ले रही ममता ने बताया कि उसने अभी स्नातक तक की शिक्षा प्राप्त की है। अभी 2500 रुपये रुपए मिला है। ममता ने मुख्यमंत्री से निवेदन किया कि आप बेरोजगारी भत्ता की राशि बढ़ा दीजिए, जिसका जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा हमारा उद्देश्य सबको रोजगार देना 

 *जिला का पहला गौठान वाई फाई से लैस*


 *स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय सिमगा की कुमारी आस गुप्ता और पलक तिवारी ने अंग्रेजी में फ़र्राटेदार बात की ।उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा पूछे गए सवाल का अंग्रेजी में प्रभावशाली तरीके से जवाब दिया। कुमारी आस गुप्ता ने बताया कि उन्होंने इस वर्ष 12वीं गणित विषय की परीक्षा 85.8% अंकों के साथ उत्तीर्ण की है ।इसी तरह पलक तिवारी ने बताया कि उन्होंने 81.14% के साथ 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण की है।  आस गुप्ता ने *भूपेश है तो भरोसा है* कविता सुनाया। इन दोनों छात्राओं ने बताया कि यहां उन्हें  फीस का ₹10 हजार की बचत प्रतिवर्ष होने लगी।
[5/15, 14:30] Pro Nitesh Chakrdhari: *भेंट-मुलाकात : कडार, भाटापारा*

हाट बाजार क्लीनिक योजना से जुड़ा अपना अनुभव बताते हुए संतरीन ने बताया कि एक दिन बाजार में हाट बाजार योजना की गाड़ी खड़ी देखी, वहां जाकर पूछा दवाई मिलेगी क्या ? डॉक्टर ने कहा पहले जांच करा लीजिये उस हिसाब से दवाई दे देंगे, मैंने ठीक है कहा।

जांच में पता चला कि शरीर में खून की कमी है, डॉक्टर ने उस हिसाब से दवाई दी और सलाह देते हुए कहा कि आप पानी अच्छी तरह पिया कीजिये, मैं अब नियमित जांच कराती हूं। संतरीन ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिय

 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा बलौदाबाजार भाटापारा जिले के ग्राम कडार में आयोजित भेंट-मुलाकात में की गई महत्वपूर्ण घोषणाएं :-

1. करही मेकरी में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल।

2. भाटापारा विधानसभा में सर्व सुविधायुक्त मंडी का निर्माण किया जायेगा।

3. निपनिया में थाना खोला जायेगा ।

4. भाटापारा में इन्डोर स्टेडियम का निर्माण किया जायेगा।

5. बिटकुली में जिला सहकारी बैंक की स्थापना की जायेगी। 

6. कोसमंदा से अकलतरा तक सड़क निर्माण करवाया जायेगा।

7. शिवलाल मेहता हाई स्कूल के लिये भवन का निर्माण किया जायेगा । 

8. ग्राम पंचायत अकलतरा के हाई स्कूल को हायर सेकेंडरी में उन्नयन किया जायेगा।

9. ग्राम कड़ार में विभिन्न सी.सी. रोड निर्माण करवाया जायेगा।

10. कोदवा में तालाब का सौंदर्यीकरण किया जायेगा।

11. सिमगा ब्लॉक के खरधर से धाबनी पुलिया, रपटा निर्माण करवाया जायेगा। 

12. बलौदाबाजार-भाटापारा सड़‌क चौड़ीकरण किया जायेगा।

13. मावलीमाता मंदिर सिंगारपुर पहुँच मार्ग का सौंदयीकरण और पर्यटन स्थल के रूप में उन्नयन


 *मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ग्राम कडार निवासी किसान श्री ढेलुराम साहू के घर स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी व्यजंनों का चखा स्वाद*
*खाने में परोसा गया मुनगा, रखिया बड़ी, लाल और कांदा भाजी, खट्टा जिमिकांदा और सिलबट्टे में पिसा हुआ आम का चटनी*

*साहू परिवार ने तिलक-आरती से पुष्प-गुच्छ और श्रीफल भेंट कर किया मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत*

बलौदाबाजार,15 मई 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज भाटापारा विधानसभा के अंतर्गत ग्राम कडार पहुंचे। मुख्यमंत्री ग्राम कड़ार में अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के बाद किसान ढेलुराम साहू के आतिथ्य में भोजन के लिए पहुंचे।

साहू परिवार ने घर के मुख्य द्वार पर अपने अतिथि मुख्यमंत्री का तिलक-आरती, पुष्प-गुच्छ तथा शाल भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने साहू परिवार के सदस्यों द्वारा सादगी के साथ परोसे गए स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन का स्वाद लिया। साहू परिवार ने मुख्यमंत्री को भोजन में चावल, दाल, रोटी के साथ कान्दा और लाल भाजी, मुनगा-बड़ी,खट्टा जिमी कांदा,आलू परवल,कुम्हड़ा की सब्जी, पापड़, सलाद और विशेष रुप से सिलबट्टे में पिसा हुआ कच्चे आम का चटनी भी परोसा।

            गृह स्वामी ढेलुराम साहू और उनके बेटे एवं बहु मुख्यमंत्री जी के उनके घर आकर भोजन करने पर गदगद हो रहे थे। मुख्यमंत्री ने स्वादिष्ट छत्तीसगढ़ी भोजन के लिए श्री साहू एवं उनके परिजनों को उपहार भेंटकर धन्यवाद दिया।

               मुख्यमंत्री को अपने आतिथ्य में परिवार के बीच बैठकर भोजन करता पाकर परिवारजन खुशी से गदगद थे। मुख्यमंत्री को श्री साहू ने बताया कि उनके पास लगभग 3.5 एकड़ कृषि भूमि। परिवार में दिव्यांग भाई सहित एक बेटा और उनका परिवार संयुक्त रूप से रहते हैं।परिवार के सदस्य खेती किसानी के अलावा अन्य मजदूरी का कार्य भी करते है। परिवार को शासन की विभिन्न योजना जैसे राशन वितरण, बिजली बिल हाफ योजना आदि का लाभ मिल रहा है।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, संसदीय सचिव सुश्री शकुंतला साहू, जीव जंतु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष श्री विद्याभूषण शुक्ला, अध्यक्ष कृषि उपज मंडी भाटापारा श्री सुशील शुक्ला भी उपस्थित थे।
[5/15, 17:42] Pro Nitesh Chakrdhari: *भाटापारा में बैठेंगे एडीएम, सर्वसुविधायुक्त मंडी भी बनेगी*

*बलौदाबाजार-भाटापारा मार्ग का होगा चौड़ीकरण*

 *मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भाटापारा विधानसभा के ग्राम कडार में*
 
*भेंट-मुलाकात के दौरान की घोषणा*

 *128 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास*
बलौदाबाजार,15 मई, 2023। भाटापारा में एडीएम कार्यालय आरंभ होगा। बलौदाबाजार से भाटापारा मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। भाटापारा में सर्वसुविधायुक्त मंडी भी बनेगी। भाटापारा विधानसभा के ग्राम कडार में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने यह बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने निपनिया में थाना खोलने तथा भाटापारा में इंडोर स्टेडियम निर्माण करने तथा बिटकुली में जिला सहकारी बैंक की शाखा आरंभ करने जैसी महत्वपूर्ण घोषणा भी की। 

मुख्यमंत्री ने इस दौरान 128 करोड़ 54 लाख रुपए से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया। इनमें 56 करोड़ 18 लाख रुपए के 174 विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा 72 करोड़ 35 लाख रुपए के 36 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन से संबंधित जानकारी ली। भेंट मुलाकात में संसदीय सचिव एवं कसडोल विधायक सुश्री शकुंतला साहू, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन,जीव जंतु  कल्याण बोर्ड अध्यक्ष विद्याभूषण शुक्ला,मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी, कलेक्टर श्री चंदन कुमार, एसपी श्री दीपक झा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

बोनस के पैसे से बेटी की शिक्षा में मदद के लिए स्कूटी खरीदी, माँ को भी घूमाती है- मुख्यमंत्री ने इस दौरान कर्जमाफी और राजीव गांधी किसान न्याय योजना के हितग्राहियों से चर्चा की। किसान दीपक वर्मा ने बताया कि उसके 10 एकड़ की खेती है। कर्जमाफी से सवा लाख रुपए का ऋण माफ हुआ है। 90 हजार रुपए का बोनस भी मिला है। उन्होंने बताया कि बेटी की पढ़ाई के लिए स्कूटी खरीदी थी। इसका फायदा यह हुआ कि माँ को भी बेटी घूमाने ले जाती है। इसी तरह वर्मी कम्पोस्ट बनाने वाले एक समूह से जुड़ी शीतला ठाकुर ने बताया कि उनके समूह ने 14 हजार क्विंटल वर्मी कंपोस्ट बनाया है। इससे 2 लाख 85 हजार रुपए का लाभ उन्होंने अर्जित किया है।

 ब्रिज बाई ने बताया कि गोबर बेचकर अभी तक 30 हजार रुपए मिले हैं। अभी और पैसा आने वाला है। हम लोगों को घर बैठे आपने काम दिया। इसके लिए आपको बहुत धन्यवाद देते हैं। नीलम यादव ने बताया कि मैंने 175 क्विंटल गोबर बेचा है और इससे 33 हजार रुपए कमाये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे हर महीने 3 हजार रुपए आप कमा रही हैं। नीलम ने बताया कि इससे मैं बच्चों की पढ़ाई में खर्च करूंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़े गौठानों में वाईफाई लगाया जाएगा। 
तोर भरोसा हे कका- मुख्यमंत्री ने इस दौरान खाद्यान्न सहायता योजना की जानकारी भी ली। प्रमिला वर्मा ने बताया कि हमारा राशन कार्ड बन गया है। चावल, नमक, शक्कर सभी सामग्री मिल रही है। यहां रुरल इंडस्ट्रियल पार्क बहुत अच्छा बना है। प्रमिला ने जरहागांव में गौठान की माँग भी की। आखिर में खुश होकर प्रमिला ने बताया कि तोर भरोसा हे कका।
 बेरोजगारी भत्ता का लाभ ले रही ममता ने बताया कि उनके खाते में बेरोजगारी भत्ते की राशि आ गई है। 2500 रुपए की किश्त मिली है। यह बहुत अच्छी योजना है। ममता ने आग्रह किया कि इसकी राशि भी बढ़ा दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा उद्देश्य सबको रोजगार प्रदान करना है और रोजगार के लिए तैयार करते हुए युवाओं को आर्थिक मदद देनी है।

बिना खून के कइसे गोठियाबे - संतरीन ने मोबाइल मेडिकल यूनिट का रोचक किस्सा बताया। उसने बताया कि एक दिन गांव के हाट बाजार में मैंने एक दवाई वाली गाड़ी खड़ी देखी। मुझे लगा कि यहां दवाई मिल जाएगी। मैंने पूछा कि दवाई दोगे क्या। डाक्टर ने कहा कि पहले इलाज करूंगा तब दवा दूंगा। डाक्टर ने इलाज भी कर दिया और दवा के पैसे भी नहीं लिये। दवाई खाते ही तबियत में सुधार आने लगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि डाक्टर ने जांच भी किया क्या। संतरीन ने बताया कि जाँच में डाक्टर ने बताया कि खून नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना खून के कइसे गोठियाबे। फिर संतरीन ने मुस्कुराते हुए कहा कि मतलब खून कम हे बताइस। अब गाँव गाँव में दवई गाड़ी किंजरत हे, हमला अस्पताल जाए के जरूरत नइ हे। सुनीता डहरिया ने बताया कि समय पर गाड़ी पहुंच जाती है। मुफ्त में इलाज हो जाता है।

70 हजार रुपए तक लगती थी फीस, अब मुफ्त में हो रही पढ़ाई- मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल से हुआ है। अच्छी पढ़ाई निःशुल्क हो रही है। भाटापारा में स्वामी आत्मानंद स्कूल में पढ़ रही छात्रा स्नेहा शुक्ला ने बताया कि उन्हें पहले 70 हजार रुपए की फीस देनी पड़ती थी। अब निःशुल्क पढ़ाई हो रही है और पढ़ाई की सुविधा भी बहुत अच्छी है। स्नेहा ने कहा कि मेरे अभिभावकों को इससे काफी सुविधा हो गई है और अब जो फीस की राशि बची है। उससे मेरे पिता मेरी आगे की पढ़ाई में लगाएंगे। आस ने कहा कि मैंने बारहवीं की पढ़ाई 85 प्रतिशत से उत्तीर्ण की है। मेरे अच्छे अंकों के पीछे स्कूल के शिक्षकों का बड़ा हाथ है। आस ने मुख्यमंत्री के समक्ष एक कविता भी सुनाई।
मुख्यमंत्री की घोषणाएं - मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस दौरान करही मेकरी में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल, कोसमंदा से अकलतरा तक सड़क निर्माण करवाने,  शिवलाल मेहता हाई स्कूल के लिये भवन का निर्माण कराने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायत अकलतरा के हाई स्कूल को हायर सेकेंडरी में उन्नयन करने, ग्राम कड़ार में विभिन्न सी.सी. रोड निर्माण कराने, कोदवा में तालाब का सौंदर्यीकरण कराने तथा सिमगा ब्लॉक के खरधर से धाबनी पुलिया, रपटा निर्माण कराने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने मावलीमाता मंदिर सिंगारपुर पहुँच मार्ग का सौंदयीकरण और पर्यटन स्थल के रूप में उन्नयन करने की घोषणा भी की।
[5/15, 17:48] Pro Nitesh Chakrdhari: *मुख्यमंत्री ने 38 हितग्राहियों को किया सामग्री व प्रमाण पत्र वितरण*

बलौदाबाजार,15 मई 2023/ भेंट मुलाकात कार्यक्रम अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज भाटापारा विधानसभा अंतर्गत ग्राम कडॉर में विभिन्न विभागों के 38 हितग्राहियों को सामग्री एवम प्रमाण पत्र वितरण किया। उन्होंने समाज कल्याण विभाग अंतर्गत दो ट्राइसाइकिल्स, एक बैसाखी, समग्र शिक्षा अंतर्गत दो ट्राईसाईकिल ,एक व्हीलचेयर और दो स्मार्टफोन वितरित किए। इसी तरह उद्यान विभाग द्वारा संचालित बाड़ी योजना अंतर्गत 5 किसानों को प्रमाण पत्र, महिला बाल विकास अंतर्गत 4 महिलाओं को सुपोषण किट और मछली पालन विभाग अंतर्गत 7 मछुआरों को आइस बॉक्स और 6 मत्स्य पालको को जाल का वितरण किया गया । इस दौरान उन्होंने 8 युवको को बेरोजगारी भत्ता स्वीकृति प्रमाण पत्र भी प्रदान किया।मुख्यमंत्री ने इस सम्बंध में  हितग्राहियों से चर्चा की और शुभकामनाएं दी।

वही भाटापारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कक्षा बारहवीं के 3 एवं कक्षा दसवीं के 3 टॉपरों को कलाई घड़ी प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। इनमें से 3 विद्यार्थी स्वामी आत्मानन्द स्कूल से है।
[5/15, 18:07] Pro Nitesh Chakrdhari: *मुख्यमंत्री ने जुड़वा बहनों को भेंट किया सुपोषण किट*

बलौदाबाजार,15 मई 2023/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत बलौदाबाजार जिले के भाटापारा विधानसभा के ग्राम कड़ार में कुपोषण पीड़ित साढ़े तीन साल की दो जुड़वा बहन पुष्पा व रूबी को सुपोषण किट भेंट किए। मुख्यमंत्री ने उनकी माँ श्रीमती लीला साहू को बच्चियों का ख़ास ख्याल रखने और शासन की मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के साथ ही महिला एवं बाल विकास की विभागीय योजना का भी लाभ लेने की बात कही।
 
बच्चियों की माँ श्रीमती लीला साहू ने  बताया कि पैदा होने के बाद बच्चियों के पिता का देहांत हो गया, बच्चियों को पिता का प्यार नहीं मिला। वे किसी तरह बच्चियों की परवरिश कर रही हैं।  शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। राशन भी समय पर मिल जाता है। दोनों बच्चियां आँगनबाड़ी केंद्र जाती है। आंगनबाड़ी में गर्म पौष्टिक भोजन मिलने से पहले की अपेक्षा बच्चियों का वजन बढ़ने लगा है। कुपोषण कम हुआ है। उनकी वहां समय .समय पर नियमित स्वास्थ्य की जाँच भी होती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ