पिथौरा : बड़ी खबर ।।रजिंदर खनूजा । अवैध ईंट भट्ठे में बड़ा हादसा-- पांच मौत।। गढ़फुलझर बसना की ह्रदय विदारक घटना ,,,,सभी मजदूर स्थानीय निवासी ,,,,पुलिस मौके पर
पिथौरा, नगर से कोई 40 किलोमीटर दूर ग्राम गढ़फुलझार में संचालित अवैध ईंट भट्ठे में बीती रात हुए एक हादसे में 5 मजदूरों की घटना स्थल पर हो मौत हो गयो एवम एक मजदूर को गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बसना थाना के गढ़फुलझर निवासी कुंज बिहारी द्वारा अपने ग्राम के समीप एक ईंट भट्ठा लगाया गया था।इस भट्ठे में ईंट लगाने के बाद ग्राम के ही छह मजदूर रात में भट्ठा सुलगा कर उसी के ऊपर सो गये थे।इसके बाद लगाये गये आग के धुंए से दम घुटने के कारण 5 मजदूरो की मौत हो गयी व एक मजदूर घायल हो गया।सभी मृतक व घायल गढफुझलर के निवासी है घायल मजदूर का इलाज बसना सरकारी अस्पताल मे चल रहा है पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उक्त मजदूर ईट भट्ठे मे ईट पकाने का ठेका लिये थे ये मजदूर ईट पकाने के लिए ईट को रचने के बाद उसमे आग लगा कर मजदूर ईट के उपर ही सो गये थे जिससे ये हादसा हुआ सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक ईट भट्ठा अवैध संचालित था
बहरहाल बसना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच मे जुटी ।
मृतकों के नाम:
कुंज बिहारी पिता अवधुल उम्र 53 वर्ष साकिन- गढ़ फुलअर मो. नं. 6562506948 भट्टा मालिक, गंगा राम बीसी पिता जगत राम बिसी उम्र 55 वर्ष सा गढ़फुलझर, दशरथ बिसी पिला गंगा राम बिसी उम्र 30 वर्ष सा गढ़फुलझर सोनाचंड भोई पिता गोवर्धन मोई उम्र 40 वर्ष साकिन गढ फुलझर,वरुण चरिध पिता रामसुरित बरिहा उम्र 24 वर्ष साठ गढ़कुल झर एवम जनक राम बरिहा पिता गिलोचन बारा उम्र 35 वर्ष सा बरफुल सर।
ज्ञात हो कि लाल ईंट बनाने के लिए प्रतिबंध के बावजूद पूरे जिले में लाल ईंट बनाने एवम पका कर बेचने का काम धड़ल्ले से जारी है।अफसरों की आंखों के सामने हो रहे इस अवैध धंधे को रोकने में प्रशासन पूरी तरह अक्षम है यदि।इस ओर पहले ध्यान दिया होता तो उक्त घटना से बचा जा सकता था।


0 टिप्पणियाँ