पिथौरा, प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विकासखण्ड के ग्राम गोपालपुर की भेंट मुलाकात कार्यक्रम में दो छात्राओं की मांग पर ग्राम अमलीडीह उच्च माध्यमिक शाला की दो शिक्षिकाओं का स्थानांतरण तत्काल रोकने के निर्देश कलेक्टर को दिये।,इसके अलावा श्री बघेल ने क्षेत्र के किसानों एवम भूमिहीन ग्रामीणों की मांग पर भोकलूडीह सरपंच को ग्रामसभा से वनअधिकार पत्र हेतु प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए।,

पिथौरा, प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विकासखण्ड के ग्राम गोपालपुर की भेंट मुलाकात कार्यक्रम में दो छात्राओं की मांग पर ग्राम अमलीडीह उच्च माध्यमिक शाला की दो शिक्षिकाओं का स्थानांतरण तत्काल रोकने के निर्देश कलेक्टर को दिये।इसके अलावा श्री बघेल ने क्षेत्र के किसानों एवम भूमिहीन ग्रामीणों की मांग पर भोकलूडीह सरपंच को ग्रामसभा से वनअधिकार पत्र हेतु प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए।

              भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विकासखण्ड के ग्राम गोपालपुर पहुचे।भेंट मुलाकात कार्यक्रम बगैर किसी स्वागत या सम्बोधन के प्रारम्भ कर दिया गया।श्री बघेल ने उपस्थित ग्रामीणों से प्रदेश सरकार की कोई दो दर्जन योजनाओं की जानकारी देते हुए इसकी जमीनी वास्तविकता से अवगत हुए।इसमें प्रदेश सरकार द्वारा किसान न्याय योजना,गोबर खरीदी, कम्पोस्ट खाद, सहित अन्य योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी।

।।देवगांव नहर सहित अनेक कार्य स्वीकृत।।

कार्यक्रम में बसना विधानसभा विधायक राजा देवेंद्र बहादुर सिंह ने मुख्यमंत्री के समक्ष देवगांव बांध नहर उन्नयन,वन अधिकार पट्टा, कौड़िया के बाघ नदी पर एनीकट निर्माण,पिथौरा में गौरव पथ सहित ग्राम सेवैया से लाखागढ़ तक सड़क निर्माण की मांग रखी।इसके बाद मुख्यमंत्री द्वारा अपने उद्बोधन में उक्त सभी मांगो को पूरा करते हुए इनकी घोषणा कर दी।

।।दो शिक्षिकाओं का स्थानांतरण रोकने निर्देश।।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम अमलीडीह उच्च माध्यमिक शाला की दो छात्राओं ने मुख्यमंत्री से अपने स्कूल की दो शिक्षिकाओं के हुए स्थान्तरण को रोकने की मांग की जिस पर तत्काल कार्यवाही कर स्थानांतरण रोकने के आदेश कलेक्टर को दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ