बलौदाबाजार: अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी गिरफ्तार ,,,,,नाबालिक लडकी को बहला फुसला कर भगाकर ले जाकर शादी करने का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने का है आरोप,,,,,
बलौदाबाजार : एस पी दीपक झा द्वारा महिलाओं पर घटित अपराधों पर कार्रवाई करने प्राप्त निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान सचिन्द्र चौबे एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भाटापारा श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में सुहेला थाना प्रभारी उपनिरीक्षक भीम कुमार सोम के नेतृत्व में नाबालिक लडकी को बहला फुसला कर भगाकर लेजाकर शादी करने का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी जगदीश कुमार भारद्वाज पिता राम किशुन भारद्वाज उम्र 19 साल साकिन खपराडीह थाना सुहेला आज दिनांक 06-12-2022 को धारा 363,366,376 भादवि एवं 4,6 पाक्सो एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक निमांड पर भेजा गया । उक्त कार्याही में प्रधान आरक्षक भीम साहू, आरक्षक भूपेन्द्र वर्मा ,सहदेव पटेल,तोपचंद कौशिक,संतोष साहू का विशेष योगदान रहा था।


0 टिप्पणियाँ